नागौर. सतूड़ी तीज पर शहर के सुप्रसिद्ध बंशीवाला मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ हुई। इस दौरान महिलाओं ने नगरसेठ बंशीवाला के शेषनाग के रूप में सजी झंाकी का दर्शन किया। महिलाओं ने भगवान कृष्ण से खुशहाली का वरदान मांगा, और प्रसाद आदि अर्पित किया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से नृत्य कर भगवान को रिझाया।