11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

किसके सिर बंधेगा खींवसर में जीत का सेहरा, शुरू हुआ काउंटडाउन, पढ़ें रिपोर्ट

नागौर जिले की खींवसर विधानसभा में उपचुनाव की मतगणना शनिवार को होगी। मतगणना 20 राउंड में होगी। मतगणना नागौर के वि​धि महाविद्यालय परिसर में सुबह 8 बजे शुरू हो जाएंगी।

Google source verification

नागौर जिले की खींवसर विधानसभा में उपचुनाव की मतगणना शनिवार को होगी। मतगणना 20 राउंड में होगी। मतगणना नागौर के वि​धि महाविद्यालय परिसर में सुबह 8 बजे शुरू हो जाएंगी। पहले पोस्ट बैलेट गिने जाएंगे। 8.30 बजे से ईवीएम से वोटों की गितनी शुरू हो जाएंगी। ईवीएम से मतगणना 20 राउंड में पूरी की जाएगी। मतगणना का काम 100 जने मिलकर करेंगे। इसके साथ ही यह तय हो जाएगा कि खींवसर का अगला विधायक कौन होगा।

यहां भाजपा से रेवंतराम डांगा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से कनिका बेनीवाल एवं कांग्रेस से डॉ. रतन चौधरी सहित 12 प्रत्या​शियों के बीच फैसला आएगा। जिला निर्वाचन अ​धिकारी के अनुसार मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके। इस उपचुनाव को लेकर सभी ने अपनी-अपनी रणनीतियां बनाई थी। इसका भी फैसला सामने आएगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस उपचुनाव का नतीजा न केवल खींवसर के लिए महत्वपूर्ण होगा, बल्कि यह आगामी चुनावों में भी एक संकेतक के रूप में कार्य करेगा। सभी दलों की नजरें इस उपचुनाव पर टिकी हुई हैं, और परिणामों की घोषणा के बाद राजनीतिक समीकरणों में बदलाव संभव है।मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी और पहले राउंड के नतीजे कुछ ही घंटों में सामने आने की उम्मीद है।

मतदाताओं और राजनीतिक दलों के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन होगा, क्योंकि इससे यह स्पष्ट होगा कि खींवसर की जनता ने किसे अपना समर्थन दिया है। स्थानीय निवासियों में भी उत्सुकता का माहौल है, और वे अपने पसंदीदा उम्मीदवार की जीत की कामना कर रहे हैं। सभी की निगाहें अब कल होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। इस उपचुनाव के परिणाम से जुड़ी हर जानकारी हम आपको तुरंत प्रदान करेंगे। हमारे साथ हमारे nagaur patrika फेसबुक पेज से जुड़े रहें।