Weather Update Today: भारी बारिश और बाढ़ ने पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक त्राहि-त्राहि मच रखी है। मौसम विभाग का हर अलर्ट सही साबित हो रहा है। उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Update), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather Update), पंजाब, बिहार (Bihar Weather Update) जैसे राज्य इन दिनों इंद्र देव के प्रकोप को झेल रहे हैं। कुदरत की तबाही इस कदर है की सब कुछ समेट देने पर तुली हुई है, फिलहाल मौसम विभाग ( IMD ) ने दिल्ली (Delhi-NCR Weather Update) और यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया (Delhi Flood update live) है। देखें देशभर ( India’s Today Weather ) का मौसम का हाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल यानी 7 सितंबर का मौसम अलग-अलग रहेगा। हिमाचल और उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश से राहत रहेगी, लेकिन नैनीताल और चंपावत जैसे क्षेत्रों में भूस्ख्लन की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान (Rajasthan Weather Update) में बांसवाडा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर जिले बाढ़ का पानी बढ़ने की आशंका है। राजस्थान (Rajasthan Flood) के आधा दर्जन जिलों में भारी वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। राजसमंद से जोधपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-162 पर आधा किलोमीटर तक का हिस्सा पानी के बहाव में बह गया है, जिस कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। जयपुर-केकड़ी राजमार्ग पिछले चार दिनों से बंद है। इसके साथ ही अब भी कुछ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं पंजाब भयावह बाढ़ का चपेट में है, चारों ओर पानी-पानी नजर आ रहा है. इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है और 23 जिलों के 1,996 गांव बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूब चुके हैं. इसी बीच जानकारी आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब (Punjab Flood Update) के बढ़ा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे. लगातार वर्षा और जलभराव (Haryana flood live) से हरियाणा (Haryana Weather Update) में करीब 10 लाख एकड़ फसलें पानी में डूब गई हैं, (Maharastra Weather Update),देखिए देशभर का मौसम अपडेट, पत्रिका के लिए कृपाशंकर शर्मा (Kripashankar sharma) की रिपोर्ट