1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

इंतजार करते रह गए शरद पवार, भतीजे की बहू सुनेत्रा ने कर दिया बड़ा खेला.! INSIDE STORY

महाराष्ट्र की सियासत को टटोलने के बाद पता चला कि एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे नहीं चाहते थे कि पार्टी फिर से शरद पवार के नेतृत्व में लौटे। क्योंकि वे जानते है कि शरद पवार नहीं भूले है कि इन्होंने अजित के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया था। ऐसे में उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर संशय की स्थिति बन सकती थी।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 31, 2026

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार के प्लेन हादसे में निधन के बाद महाराष्ट्र में जितना शोक है.. उससे कहीं ज्यादा सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, एक तरफ दावा किया जा रहा है कि अजित पवार की प्रबल इच्छा थी कि एनसीपी फिर से एक हो जाए, लेकिन वहीं, दूसरी तरफ सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाकर खेल बिगाड़ दिया है। महायुति के फैसले से शरद पवार सदमे में नजर आ रहे हैं। सियासी पंडितों की मानें तो महायुति ने सुनेत्रा पवार को डिप्टी पद देने का निर्णय लेने के साथ एनसीपी के सियासी सफर पर भी पूर्ण विराम लगाने का काम किया है। सूत्रों का कहना है कि महायुति ने शरद पवार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। क्योंकि शरद पवार ने दावा किया है कि पिछले चार महीनों से दोनों पार्टियों को फिर से एक करने के लिए चर्चा चल रही थी, उन्होंने कहा कि इसके लिए 12 फरवरी की तारीख भी तय की गई थी, लेकिन इसी बीच अजित का अचानक निधन होने की वजह से पूरा प्लान अधूरा रह गया।