Russia Ukraine War: भयंकर तबाही और बर्बादी मचा रहा रूस-यूक्रेन युद्ध अब और खतरनाक रूप लेता जा रहा है। ऐसा लग रहा है मानो रूस (Russia Ukraine War) यूक्रेन को विश्व के नक्शे से ही मिटा देना चाहता है, अमेरिका (America on Russia Ukraine War) की नाराजगी के बावजूद रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला हुआ है। इस हमले में कई लोगों की मौत की सूचना है। दरअसल, बड़े पैमाने पर रूसी ड्रोन और मिसाइलों ने कीव पर हमला बोला है। इस हमले के बाद कीव के कैबिनेट भवन की छत से भी धुआं उठता हुआ देखा गया है। यूक्रेनी सैन्य खुफिया (HUR) ने दावा किया है कि इस वक्त लगभग 7 लाख रूसी सैनिक यूक्रेन में तैनात हैं… जो की यूक्रेन में रूस का परचम लहराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं… पूरे विश्व को ये भी डर सता रहा है की रूस के रवैये को देखते हुए अगर अमेरिका (Donald Trump) ने जंग में हिस्सा ले लिया तो कहीं ये युद्ध विश्व युद्ध ना बन जाए, ऐसे में युद्ध समाप्त होनें में ही पूरे विश्व का कल्याण होगा, लेकिन ऐसी कोर्ई उम्मीद नजर नहीं आ रही , संकट बरकरार है, पत्रिका के लिए कृपाशंकर शर्मा (Kripashankar sharma) की रिपोर्ट