ऑपरेशन सिन्दूर में भारत के हाथों मार खाने के बावजूद पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा.. सीमा पर वो लगातार अपने नापाक इरादे जाहिर कर देता है। इस बीच, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को लेकर बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर दी। योगी ने चाणक्य का हवाला देते हुए कहा कि अराजक राष्ट्र की स्थिति वैसी ही होती है.. जैसी इस वक्त पाकिस्तान की है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पाकिस्तान का वजूद खत्म होने वाला है। योगी की भविष्यवाणी सुनकर पाकिस्तान में हलचल मचना तय है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की नींद उड जाएगी।