16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
फर्नीचर शोरूम व टेंट हाउस में लगी भीषण आग
Play video

फर्नीचर शोरूम व टेंट हाउस में लगी भीषण आग

- तीन-तीन दमकल वाहन से भी घंटों आग पर नहीं पाया जा सका काबू - दमकल वाहन पहुंचे लेकिन नगर निगम के टैंकर से पानी सप्लाई में हुई देरी

Google source verification

इंदौर। बुधवार देर रात शहर में दो स्थानों पर भीषण आग लगी। इंडस्ट्री हाउस के सामने एक फर्नीचर शोरूम में आग लगी। आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। जिससे शोरूम पूरी तरह जल गया। वहीं धार रोड पर सिंहासा के पास लालजी टेंट हाउस में आग लग गई। यहां भी टेंट हाउस का अधिकतर सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग ने दोनों घटना स्थलों पर तीन तीन अग्निशामक वाहन भेजे लेकिन इनके बाद भी घंटों आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जानकारी के अनुसार इंडस्ट्री हाउस में दमकल वाहन पहुंचने के बाद पानी सप्लाई के लिए नगर निगम के टैंकर देरी से पहुंचे। इस कारण आग ने भीषण रूप ले लिया।