16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Board Second Chance Exam 2026 : 10वीं-12वीं में अनुत्तीर्ण या अंकों से असंतुष्ट छात्रों को एक और मौका, यहां करें आवेदन

MP Board Second Chance Exam 2026 : एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के लिए माध्मिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) द्वारा अच्छे नंबर पाने के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। खबर में जानें द्वतीय अवसर की पूरी जानकारी..।

2 min read
Google source verification
MP Board Second Chance Exam 2026

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए एक और मौका (Photo Source- MP Board)

MP Board Second Chance Exam 2026 :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। दोनों कक्षाओं में कई छात्र छात्राएं अनुत्तीर्ण भी रहे हैं। इसके अलावा कई छात्र-छात्राएं ऐसे में भी हैं, जो अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट हैं। ऐसे छात्रों के लिए एमपी बोर्ड ने द्वितीय अवसर परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे जा सकेंगे। द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की अंकसूची जारी नहीं की जाएगी। ऐसे में अनुत्तीर्ण या असंतुष्ट छात्र ऑनलाइन पंजीकरण कर द्वतीय परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

एमपी बोर्ड रिजल्ट्स 2026 में अनुत्तीर्ण हुए छात्र बिना शैक्षणिक वर्ष गंवाए अपने अंकों में सुधार करने के लिए इस दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है। इस वर्ष एमपीबीएसई द्वारा से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे छात्र जो एमपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित / अनुत्तीर्ण रहे हो द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकेंगे और ऐसे परीक्षार्थी जो किसी विषय में उत्तीर्ण हो गए हो, वे भी अंक सुधार के लिए द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

10वीं और 12वीं में इतने छात्र रहे अनुत्तीर्ण

बता दें कि, एमपी बोर्ड के माध्यम से इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 2,89,693 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए हैं। जबकि, एमपी बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा में कुल 1,99,599 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए हैं। इस साल किसी भी छात्र का परीक्षाफल पूरक घोषित नहीं किया गया है।

पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा होगी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित या ऐसे विद्यार्थी जो उत्तीर्ण है, लेकिन अपने अंकों में सुधार चाहते है, वे 7 मई 2026 से आयोजित होने वाली द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

कब से कबतक परीक्षा का आयोजन

एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा 7 से 25 मई तक आयोजित की जाएगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 7 से 19 मई तक होगी। पुनर्गणना एवं उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए परीक्षा परिणाम घोषणा तिथि से 10 दिन की अवधि में ऑनलाइन आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल से किए जा सकते हैं।

ये भी ध्यान रखें

उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन में छात्र की ई-मेल आईडी दर्ज कराना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी ई-मेल द्वारा ही उपलब्ध कराई जाएगी। पुनर्गणना, उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के आवेदन जमा करने के लिए मोबाइल एप की सुविधा भी उपलब्ध है। मंडल का मोबाइल एप 'MPBSE' गूगल प्लेस्टोर अथवा 'MPMOBILE' को निःशुल्क डाउनलोड़ कर सकते हैं।