12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

दूसरों को नसीहत, खुद की फजीहत, जगह-जगह पसरी गंदगी, कचरे के ढेर

इंदौर. नगर निगम के हरसिद्धि जोन 12 में समग्र आइडी, आधार, पेंशन के दस्तावेज अपडेट कराने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार सीट से ही नदारद हैं। एक महिला ने बताया कि पेंशन में केवायसी अपडेट होना जरूरी है, इसके लिए परेशान हूं। कई माह से पेंशन नहीं आई है। बीपीएल कार्ड […]

Google source verification

इंदौर. नगर निगम के हरसिद्धि जोन 12 में समग्र आइडी, आधार, पेंशन के दस्तावेज अपडेट कराने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार सीट से ही नदारद हैं। एक महिला ने बताया कि पेंशन में केवायसी अपडेट होना जरूरी है, इसके लिए परेशान हूं। कई माह से पेंशन नहीं आई है। बीपीएल कार्ड सहित अन्य दस्तावेज लेकर जोन कार्यालय घूम रही हूं लेकिन कोई जानकारी देने वाला ही नहीं है।

दूसरी तरफ कचरे का ढेर लगा है और डस्टबिन कचरे सेअटे हुए हैं। जोन कार्यालय के हालात इस कदर खराब हैं कि दूसरों को नसीहत देकर स्पॉट फाइन लगाने वाले नगर निगम के अफसरों के सामने परिसर में ही कचरा जलाया जा रहा है।