8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
दिल्ली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का आम नागरिकों संग संवाद
Play video

दिल्ली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का आम नागरिकों संग संवाद

दिल्ली से लौटते समय मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एयरपोर्ट पर आम नागरिकों की तरह लोगों के बीच बैठकर संवाद किया। इस दौरान दोनों ने किसी भी प्रकार का प्रोटोकॉल नहीं अपनाया और सहजता से लोगों के साथ बातचीत की।

मुख्यमंत्री पटेल और उप मुख्यमंत्री संघवी ने नागरिकों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं। उन्होंने कागज से बनी कृतियों के बारे में भी रुचि के साथ जानकारी प्राप्त की। लोगों के साथ उनका यह मैत्रीपूर्ण व्यवहार सबका ध्यान आकर्षित कर गया।

मुख्यमंत्री का यह आमजन के बीच बैठकर संवाद करने का अंदाज नागरिकों को काफी पसंद आया। उन्होंने न केवल लोगों की बातों को सुना, बल्कि उनके अनुभवों और सुझावों को भी गंभीरता से लिया। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की सराहना की। मुख्यमंत्री पटेल ने बिना किसी औपचारिकता के आमजन के बीच बैठना प्रदेश सरकार की जनसंपर्क नीति की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।