12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

नियमों की करेंगे पालना, पत्रिका के बैनर तले शहरवासियों का संकल्प

छोटी ग्वालटोली. शहर के प्रमुख चौराहों पर हो रही ट्रैफिक अव्यवस्थाओं को लेकर छोटी ग्वालटोली में शहरवासियों ने पत्रिका के बैनर तले संकल्प किया कि वे स्वयं नियमों का पालन करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करेंगे। इससे पहले शहर के ट्रैफिक और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें सभी ने एक स्वर […]

Google source verification

छोटी ग्वालटोली. शहर के प्रमुख चौराहों पर हो रही ट्रैफिक अव्यवस्थाओं को लेकर छोटी ग्वालटोली में शहरवासियों ने पत्रिका के बैनर तले संकल्प किया कि वे स्वयं नियमों का पालन करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करेंगे। इससे पहले शहर के ट्रैफिक और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें सभी ने एक स्वर से कहा कि ट्रैफिक नियम तोडऩे की बजाय शहरवासी पालना करेंगे तो सुधार दिखेगा। इस अवसर पर भूपेंद्र गुप्ता, बंशीलाल यादव, श्याम यादव, साजिद हुसैन, मनोज ठाकुर, धर्मेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

पत्रिका ने जानी राय, उठाया मुद्दा
यातायात को लेकर अव्यवस्थाएं हैं। जाम लगना, सिग्नल व्यवस्था नहीं होना…जैसी कई समस्याएं हैं। लेकिन, जिम्मेदार आमजन भी हैं। गलत साइड चलना, सिग्नल के बावजूद वाहन निकालना, एक दूसरे से आगे निकलने की होड़..समेत कई ऐसे मामले हैं, जिनमें अगर शहरवासी जागरूक रहें और नियमों की पालना करेंगे तो व्यवस्थाएं भी स्वत: सही होने लगेगी। इस मुद्दे पर पत्रिका ने जानी शहरवासियों की राय।