3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

संघ के स्वयंसेवकों ने कदमताल से दिखाया अनुशासन

विजयादशमी पर निकाला पथ संचलन, आज वृहद पथ संचलन निकलेगा इंदौर. विजयादशमी पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शहर के कई क्षेत्रों में पथ संचलन निकाला, जिसमें कदमताल के साथ अनुशासन नजर आया। रविवार को वृहद स्तर पर पथ संचलन निकाला जाएगा। इसको लेकर वृहद स्तर पर संघ की ओर से […]

Google source verification

विजयादशमी पर निकाला पथ संचलन, आज वृहद पथ संचलन निकलेगा

इंदौर. विजयादशमी पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शहर के कई क्षेत्रों में पथ संचलन निकाला, जिसमें कदमताल के साथ अनुशासन नजर आया। रविवार को वृहद स्तर पर पथ संचलन निकाला जाएगा। इसको लेकर वृहद स्तर पर संघ की ओर से तैयारियां भी की गई हैं।

दरअसल, शनिवार को संघ की शाखा स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला, जिसमें स्वयंसेवक गणवेश पहनकर घोष दल के साथ अनुशासनबद्ध तरीके से निकले। पथ संचलन से पहले स्वयंसेवकों ने संघ प्रमुख मोहन भागवत की बातों को सुना। भागवत ने संघ मुख्यालय नागपुर से संबोधित किया था। इस भाषण को लिंक के जरिए स्वयंसेवकों तक पहुंचाया गया था। इसके बाद शस्त्र पूजन और फिर संचालन किया गया। हालांकि, आज वृहद स्तर पर पथ संचलन निकाला जाएगा, जिसमें 60 हजार से अधिक स्वयंसेवकों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।आज 410 स्थानों से घोष दल के साथ पथ संचलन निकलेंगे

रविवार को इंदौर महानगर की सभी शाखाओं का पथ संचलन स्थानीय बस्तियों के आंतरिक मार्गों से निकलेगा। इसमें इंदौर महानगर के चारों जिलों व महू ग्रामीण के स्वयंसेवक शामिल होंगे। सभी संचलन अपने तय स्थान से सुबह 7 से 9 के मध्य निकलेंगे। कुल 410 स्थानों से घोष दल के साथ पथ संचलन निकलेंगे, जिसमें लगभग 60 हजार स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में सम्मिलित होंगे।