4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भेरूघाट मोड़ पर यात्री बस असंतुलित होकर सड़क से उतरी

बड़ा हादसा टला : जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां नहीं थी खाई, एक तरफ झुकी बस के कांच फोड़कर लोगों को बाहर निकाला इंदौर. उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही चार्टर्ड बस शनिवार सुबह भेरूघाट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को […]

Google source verification

बड़ा हादसा टला : जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां नहीं थी खाई, एक तरफ झुकी बस के कांच फोड़कर लोगों को बाहर निकाला

इंदौर. उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही चार्टर्ड बस शनिवार सुबह भेरूघाट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया, सिमरोल थाना क्षेत्र के भेरूघाट में सुबह करीब 9 बजे बस (एमपी 13 बी 8822) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिमरोल पुलिस पहुंची तब तक यात्री बस से बाहर निकाले जा चुके थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चार्टर्ड बस उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही थी। घाट पर डबल मोड़ आता है, जिसे छोटी पुलिया भी कहा जाता है। वहां अचानक बस असंतुलित होकर रोड से उतर गई। बस एक तरफ के उठ गई। बस पलटने की आशंका के चलते 15 से ज्यादा यात्रियों को कांच फोड़कर बाहर निकाला गया। दुर्घटनास्थल पर खाई नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। बस दुर्घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।