3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

भीलवाड़ा में होगा एक ऐसा पार्क, जिसमें ऑक्सीजन रहेगा भरपूर

भीलवाड़ा नगर विकास न्यास शहर में सीजीएसटी को मॉडल पार्क बनाएगा। पार्क पूर्ण रूप से इको फ्रेंडली होगा। ऑक्सीजन हब बनाया जाएगा।

Google source verification

भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास शहर में सीजीएसटी को मॉडल पार्क बनाएगा। पार्क पूर्ण रूप से इको फ्रेंडली होगा। ऑक्सीजन हब बनाया जाएगा।

आजाद नगर में टेक्सटाइल कॉलेज की स्टाफ कॉलोनी के पीछे सीजीएसटी कार्यालय के सामने न्यास ऐसा पार्क बना रहा है, जिसमें लगाई जाने वाली अधिकांश सामान वेस्ट सामग्री से बना है। इसमें डस्टबिन, इंटरलॉकिंग टाइल्स, कुर्सियां, गमले मुख्य रूप से शामिल हैं।

सीजीएसटी पार्क अभी खस्ताहाल है। चारदीवारी क्षतिग्रस्त है। पार्क पूरा उजाड़ है। यहां अभी 100 से अधिक नीम हैं। न्यास अब पार्क की काया पलटेगा। यहां अन्य प्रजाति के पौधे भी लगाए जाएंगे। निर्माण कार्य पर करीब 32 लाख रुपए खर्च होगा।

अधिशासी अभियंता राजू बडारिया ने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता ने ऑक्सीजन हब के रूप में पार्क विकसित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कार्ययोजना बनाई। इसमें सब कुछ उपयोगी वस्तुएं वेस्ट से निर्मित होगी। यहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

रिसाइकिल्ड प्लास्टिक निर्मित टाइल्स लगाई जाएगी। यहां दस इको फ्रेंडली ब्रेंच, चार इको फ्रेंडली डेस्टबिन लगाई जाएगी। विशेष किस्म के ट्री गार्ड भी लगेंगे। इको टॉयलेट ब्लॉक भी यहां वॉकिंग ट्रेक भी खास होंगे। यहां इलेक्टि्रक रोशनी से निर्मित ट्री गार्ड व फव्वारे भी दूसरे चरण में लगाए जाएंगे।