16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
VIDEO: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार से मुलाकात की
Play video

VIDEO: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार से मुलाकात की

Google source verification

चेन्नई. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व नेता के. आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार से यहां बुधवार को मुलाकात की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, आर्मस्ट्रॉन्ग के घर गए। उन्होंने बसपा के पूर्व नेता की पत्नी को सांत्वना भी दी। हाल में आर्मस्ट्रॉन्ग की चेन्नई में उनके निर्माणाधीन घर के बाहर कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या का एक आरोपी रविवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि उसे उत्तरी चेन्नई में एक स्थान पर छिपा कर रखे गए हथियार बरामद करने के लिए ले जाया जा रहा था।