Mahakumbh Mela 2025: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने महाकुंभमेला 2025 में छत्तीसगढ़ के विधायकों और मंत्रियों के दौरे पर कहा कि कौन जाएगा (महाकुंभ में) और कौन नहीं जाएगा। यह मां गंगा पर निर्भर करता है। मुझे पूरी आस्था है, और मेरे जीवन की पहली यात्रा प्रयागराज की थी। हालांकि, ऐसे पर्व में जब बहुत भीड़ होती है, तो वीआईपी को वहां जाने से बचना चाहिए।