25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
स्टंटबाजी पड़ा महंगा, वाहन जब्त कर लाइसेंस निलंबन
Play video

स्टंटबाजी पड़ा महंगा, वाहन जब्त कर लाइसेंस निलंबन

स्टंटबाजी पड़ा महंगा, वाहन जब्त कर लाइसेंस निलंबन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shiv Kumar Sharma

•

Updated: 20 Mar 2023, 9:13 PM IST

रायपुर@ दो पहिया वाहन activa में लापरवाही पूर्वक तीन सवारी स्टंट करते सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, वाहन चालक एवं सवार को पकड़कर उनका पंचनामा तैयार कर माननीय न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन जब्त कर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई अलग से की जा रही है।
यातायात डीएसपी गुरजीत सिंह आज दिनांक 20 मार्च 2023 को दोपहर 3 बजे के आसपास सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड हुआ, जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कैंपस के भीतर वाहन एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमएल 1883 का चालक लापरवाही पूर्वक बिना हेलमेट तीन सवारी स्टंट करते हुए वाहन चलाते हुए जा रहा था। वायरल वीडियो एसएसपी रायपुर के संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश पर एएसपी यातायात जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन में थाना यातायात टाटीबंध एवं थाना सरस्वती नगर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, वाहन चालक एवं सवार लड़को को घंटे भर के भीतर पकड़ कर वाहन जब्त किया गया साथ ही पंचनामा तैयार कर प्रकरण न्यायालय भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है, इसके अलावा वाहन चालक का लाइसेंस निलंबन हेतु अलग से कार्रवाई की जा रही है।