30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
महिलाओं ने आवाज की बुलंद, नशा मुक्त हो अपना समाज
Play video

महिलाओं ने आवाज की बुलंद, नशा मुक्त हो अपना समाज

महिलाओं ने आवाज की बुलंद, नशा मुक्त हो अपना समाज
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Manish Kumar Singh

•

Updated: 18 Jul 2023, 8:41 AM IST

रायपुर@ सामाजिक संस्था डॉ. आंबेडकर अधिकार मंच के द्वारा सामाजिक नेता अधिवक्ता भगवानू नायक नेतृत्व में विगत 2 जुलाई से नशा मुक्ति महाअभियान के तहत नशा छोड़ो युवा जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न झुग्गी बस्तियों में अभियान चलाया गया। महाझुग्गी बस्ती कुकुरबेड़ा में नशा छोड़ो युवा जोड़ो यात्रा निकाली गई। वहां बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने नशा छोड़ो युवा जोड़ो अभियान के साथ जुड़कर नशा मुक्त समाज के लिए अपने आवाज को बुलंद किया। इस दौरान संयोजक अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा नशाबंदी अभियान को समाज में एक आंदोलन की तरह चलाएंगे और नशा नामक शत्रु को पराजित करेंगे। अभियान के प्रभारी आशीष तांडी ने कहा, नशा मुक्ति के लिए सभी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। सब लोग बढ़ चढ़कर भाग लें तब जाकर नशा बंदी होगी।