3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद

राजसमंद में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

मानसून की एंट्री के साथ ही राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को दोपहर बाद अचानक बादल छाए और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब आधे घंटे से तेज रफ्तार के साथ बारिश जारी रही।

Google source verification

राजसमंद. मानसून की एंट्री के साथ ही राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को दोपहर बाद अचानक बादल छाए और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब आधे घंटे से तेज रफ्तार के साथ बारिश जारी रही। इधर प्रदेश के जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, पाली, झुंझुनूं, अलवर और उदयपुर में बधुवार को झमाझम बारिश हुई। वहीं राजसमंद में बुधवा रात 11 बजे शुरू हुई बारिश करीब एक घंटे तक हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर पानी बह निकला। लोग घरों में बारिश का लुत्फ उठाते नजर भी आए। शहर की मुख्य रोड़ पर बारिश के कारण वाहन रैंगते नजर आए। इधर खेतों में भी बारिश के कारण रौनक लौट आई है। बारिश के साथ कड़की बिजली से एक बारगी लोग सहम गए। कहीं आस-पास के इलाके में बिजली गिरे होने की जानकारी भी सामने आ रही है।