5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

बारिश ने बिगाडा पर्यटकों का जायका

सुबह की पारी में पर्यटकों को हुई परेशानी

Google source verification

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय व उसके आसपास के क्षेत्र में सुबह तेज बारिश होने के कारण सुबह की पारी में रणथम्भौर पार्क भ्रमण पर गए पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बताया कि पार्क भ्रमण के दौरान तेज बारिश के कारण पर्यटक भीग गए और जंगल के रास्तों में बारिश के चलते कीचड़ हो गया। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं बारिश के कारण सुबह की पारी में टाइगर साइटिंग भी काफी कम रही। सुबह की पारी में के वल जोन चार पर भ्रमण पर गए पर्यटकों को बाघ टी-86 के दीदार हुए। इसके अलावा अधिकतर जोनों में पर्यटकों के हाथ निराशा ही लगी।

दोपहर की पारी में मिली राहत
वहीं दूसरी ओर दोपहर में बादल छटने और धूप खिलने से शाम की पारी में भ्रमण पर गए पर्यटकों को राहत मिली। साथ ही शाम की पारी में पार्क भ्रमण पर गए पर्यटकों को सुबह की पारी की अपेक्षा अधिक जोनो में बाघ बाघिनों के दीदार हुए और पर्यटक बाघों की अठखेलियां देखकर रोमांचित नजर आए।

पूर्व में भी कई बार बारिश डाल चुकी है खलल
रणथम्भौर टाइगर सफारी में पूर्व में कई बार बारिश खलल डाल चुकी है। पूर्व में तेज बारिश के कारण त्रिनेत्रगणेश मंदिर मार्ग पर गोमुखी और आडाबालाजी का रास्ता क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसे में वन विभाग की ओर से उस समय भी जोन एक से तीन मे जाने वाले पर्यटकों को दूसरे जोनोंं में डायवर्ट किया गया था। उस समय भी पर्यटकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़