5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

पूजा- अर्चना के साथ हुआ त्रिनेत्र गणेश द्वार का हुआ शिलान्यास

विधायक, सभापति व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में रखी नीव

Google source verification

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड हम्मीर सर्किल पर नगर परिषद द्वारा त्रिनेत्र गणेश महाद्वार का निर्माण कराया जाएगा। जिसका सोमवार विधायक दानिश अबरार ,नगर परिषद सभापति राजबाई बैरवा ,जिला प्रमुख सुदामा देवी मीणा ,प्रधान निरमा मीणा द्वारा भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया । कार्यक्रम के दौरान विधायक दानिश अबरार ने कहा कि नगर परिषद द्वारा करीब एक करोड़ की लागत से त्रिनेत्र गणेश महाद्वार का निर्माण करवाया जाएगा ,यह महाद्वार आगामी चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा।कार्यक्रम के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि रणथम्भौर रोड हम्मीर सर्किल पर त्रिनेत्र गणेश महाद्वार बनने से शहर की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे । त्रिनेत्र गणेश जी के आने वाले श्रद्धालु इस द्वार के नीचे से निकलेंगे। उन्होंने कहा कि त्रिनेत्र गणेश महाद्वार पर भगवान शिव व माता पार्वती की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। विधायक ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि त्रिनेत्र गणेश महाद्वार का भूमि पूजन एंव शिलान्यास उनके हाथों से हुआ । विधायक ने कहा कि दुनिया का प्रत्येक आदमी भगवान गणेश की शरण मे कुछ ना कुछ मांगने जाता है । त्रिनेत्र गणेश के आशीर्वाद से जल्द ही सवाई माधोपुर में त्रिनेत्र गणेश महाद्वार का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला बनवाने के करे जाएंगे प्रयास
जनसभा को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अब उनके द्वारा त्रिनेत्र गणेश आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला बनाने का प्रयास किया जायेगे एविधायक ने शहर वासियों सहित सभी दलों के लोगो से धर्मशाला बनाने के लिए सहयोग करने का आवाह्न किया। कार्यक्रम के दौरान गणेश परिवार द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया ।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़