सवाईमाधोपुर रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में बाघों का कुनबा बढ़ने के साथ-साथ बाघों के लिए विचरण क्षेत्र कम पड़ रहा है ऐसे में टेरिटरी की तलाश को लेकर आए दिन बाघ बाघिन जंगल से निकलकर बाहर की ओर आ रहे हैं साथ ही बाघों में इलाके को लेकर जंग की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं गुरुवार को रणथम्भौर मैं जहां बाघों के बीच संघर्ष में बाघ टी 120 घायल हो गया था । वहीं अब शुक्रवार को सुबह करीब 6:00 बजे एक बाघ जंगल से निकलकर शिल्पग्राम बुकिंग विंडो रोड पर आ गया। बाघ ने काफी देर तक बीच सड़क पर चहलकदमी की । सुबह पर्यटन बुकिंग विंडो केंद्र पर जाने वाले वाहन चालकों और गाइडों ने यह नजारा देखा। कुछ लोगों ने इसके वीडियो भी बनाई । बाघ ने काफी देर तक बीच सड़क पर चहलकदमी के बाद सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर बैठ गया । हालांकि वन विभाग की ओर से अब तक इस संबंध में पुष्टि नहीं की गई है कि जंगल से बाहर आने वाला यह बाघ कौन सा है वन अधिकारियों की मानें तो अब एक बार फिर से बाघ का रुख जंगल की ओर हो गया है ।
पहले भी कई बार आ चुके बाहर
रणथम्भौर में यह कोई पहला मौका नहीं जब कोई बाघ जंगल के बाहर आया है। बल्कि आजकल तो रणथम्भौर से निकलकर बाघों का बाहर आना एक आम बात हो गई है। गत दिनों भी एक बाघ एक होटल में आ गया था। वहीं कुद दिन पूर्व एक बाघिन ने जंगल के बाहर आकर एक बादक सवार पर हमला भी किया था। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया था।