5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोंक
मंत्री ने मां का लिया आशीर्वाद तो उपहार में मिले एक लाख
Play video

मंत्री ने मां का लिया आशीर्वाद तो उपहार में मिले एक लाख

टोंक. जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सोमवार को अपने गृह क्षेत्र टोडायसिंह पहुंचे, जहां उनका स्वागत हुआ। इस बीच वे चुंगीनाका स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां परिजनों के साथ पत्नी राधा चौधरी आरती थाल सजाए खड़ी थी। इस दौरान पत्नी राधा चौधरी ने तिलक वंदन व दही-शक्कर खिलाकर स्वागत किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 8 Jan 2024, 8:16 PM IST

टोंक. जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सोमवार को अपने गृह क्षेत्र टोडायसिंह पहुंचे, जहां उनका स्वागत हुआ।

इस बीच वे चुंगीनाका स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां परिजनों के साथ पत्नी राधा चौधरी आरती थाल सजाए खड़ी थी। इस दौरान पत्नी राधा चौधरी ने तिलक वंदन व दही-शक्कर खिलाकर स्वागत किया।

वहीं एक-दूसरे को माला पहनाई। घर में प्रवेश कर मंत्री चौधरी ने सपत्नीक अपनी मां नंदूदेवी से आशीर्वाद लिया। जहां मां ने दुलारते हुए एक लाख रुपए की नकद राशि उपहार में दी।

………………………

टोंक जिले को मिलेगा सिंचाई व पीने का पानी

टोडारायसिंह. मालपुरा विधायक एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि पूर्वत: कांग्रेस सरकार की नाकामी व व्याप्त भ्रष्टाचार से केन्द्रीय जलजीवन मिशन योजना का प्रदेश को लाभ नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार मुक्त तंत्र स्थापित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से चलाई गई जलजीवन मिशन योजना में प्रत्येक गांव-ढ़ाणी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने मालपुरा विधानसभा क्षेत्र की मुख्य सिंचाई की मांग पर कहा कि बीसलपुर बांध में अनवरत पानी की उपलब्धता के लिए ईआरसीपी योजना के तहत पार्वती, कालीसिंध, चम्बल व बनास नदी का अतिरिक्त पानी को बीसलपुर बांध में लाया जाएगा। जिससे प्रदेश के १३ जिलों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ टोंक जिले के बांधों को पुर्नजीवित करेंगे। जिसमें टोरडी, घारेड़ा, चांदसैन, लाम्बाहरिसिंह समेत अन्य बांधों में पानी डाले जाने से जिले की पेयजल के साथ सिंचाई की समस्या हल होगी।

जल्दी इस पर सरकार काम करेंगी। उन्होंने कहा टोडारायसिंह मालपुरा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने परिवहन समेत अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के साथ जनता से किए गए वादों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व मंच पर एक बार फिर क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व सामाजिक संगठनों ने माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतकुमार जैन, पूर्व डीआर रामचंद्र गुर्जर, शहर अध्यक्ष अनील भारद्वाज, सुनील भारत, विमल धाकड़, महामंत्री करुनानिधी शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण दायमा समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

केप्शन- टोडारायसिंह में कैबिनेट मंत्री के आशीर्वाद लेने के बाद मां की ओर से उनको एक लाख रुपए का नकद उपहार दिया गया।