अजब गजब

The Cat Mayor Of Alaska: दुनिया की ऐसी जगह जहां एक जानवर को ही बना दिया गया था मेयर

The Cat Mayor Of Alaska: आपने जीवन में बहुत से अजीबो गरीब घटनाएं अथवा किस्से सुने होंगे। लेकिन क्या कभी आप यह सोच सकते हैं कि किसी शहर का शासन एक जानवर चला सकता है। अगर नहीं, तो यह आपकी गलतफहमी है।
2 min read
stubbs-mayor-cat.jpg
,,,,

नई दिल्ली। The Cat Mayor Of Alaska: इस दुनिया में वस्तुओं, स्थानों, इंसानों अथवा जीव-जंतुओं आदि से जुड़ी हुई ढेरों विचित्र बातें सुन-सुन कर अब हमें यह तो यकीन हो ही गया है कि इस संसार में कुछ भी हो सकता है। लेकिन क्या कभी आप यह सोच सकते हैं कि किसी शहर अथवा स्थान का कार्यभार किसी जानवर को ही सौंप दिया गया हो। शायद इस बात को सुनकर आपको यकीन ना हो और आपके चेहरे पर व्यंग भरी मुस्कान आ जाए, परंतु यही सत्य है।

आपको बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का प्रान्त में एक एक छोटे से शहर टॉकटीना की मेयर एक बिल्ली को बना दिया गया था। इस बिल्ली का नाम स्टब्बस था। दरअसल साल 1997 में जब टॉकटीना में चुनाव हुए थे, तो वहां के लोगों ने चुनाव में खड़े हुए किसी भी उम्मीदवार को अपना मत ना देते हुए इस बिल्ली को ही मेयर चुन लिया था। हैरानी वाली बात यह है कि मेयर चुनने के 15 साल तक स्टब्बस बिल्ली टॉकटीना की मेयर बनी रही। लेकिन इस बिल्ली का 20 वर्ष की उम्र में 21 जुलाई 2017 में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें:

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि स्टबब्स बिल्ली के नखरे हम इंसानों से कम नहीं थे। उस मेयर बिल्ली को कांच के गिलास में पानी और कैटनीप पीना बहुत पसंद था। वैसे जाहिर सी बात है कि अब जब बिल्ली ही 15 वर्षों तक मेयर थी, तो उसकी हरकतें मामूली तो हो नहीं सकती। कहा जाता है कि वह बिल्ली जनता की पसंद के अनुसार ही शासन करती थी। लेकिन अजीबोगरीब बात यह है कि यदि वह किसी दस्तावेज यह संदेश पर पैर रख देती थी, तो वहां टॉकटीना में उसे ही लागू कर दिया जाता था।

इसके अलावा यह मेयर कैट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र थी। उसके पास पत्रों और कार्ड का ढेर लगा रहता था। क्योंकि इस बिल्ली का स्थान टॉकटीना में सम्मानजनक था।

Updated on:
23 Sept 2021 06:11 pm
Published on:
23 Sept 2021 06:09 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते