scriptइस देश में रविवार को भी करना पड़ता हैै काम, सैलरी मिलती है सिर्फ 6 दिन की | Sunday is not a holiday in North Korea, works without money | Patrika News
अजब गजब

इस देश में रविवार को भी करना पड़ता हैै काम, सैलरी मिलती है सिर्फ 6 दिन की

हर इंसान को हफ्ते में एक दिन छुट्टी जरुरी होती है। सरकारी और प्राइवेट संस्थान में कर्मचारियों के लिए रविवार की छुट्टी निर्धारित की गई है। इस दुनिया में एक देश है जहां पर रविवार के दिन भी काम करना पड़ता है। सबसे खास बात यह है कि संडे के दिन काम के बदले पैसे भी नहीं दिए जाते है।

नई दिल्लीJun 26, 2022 / 04:03 pm

Shaitan Prajapat

Sunday is not a holiday

Sunday is not a holiday

दुनिया के अधिकांश देशों में रविवार की छुट्टी होती है। संडे के दिन कोई भी काम नहीं करता है। प्राइवेट सेक्टर के अलावा सरकारी ऑफिस में कोई कामकाज नहीं होता है। सोमवार से शनिवार लगातार 6 दिन काम करने के बाद रविवार को कर्मचारी आराम करते हैं। लोग अपने निजी काम करते है। लेकिन इस दुनिया में एक देश ऐसा है जहां पर संडे की छुट्टी नहीं रहती है। इस देश में रविवार के दिन भी सभी काम करना पड़ता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि संडे के दिन कि गए काम को कोई पैसा भी नहीं मिला है। हम बात कर रहे हैं उत्तर कोरिया की। नॉर्थ कोरिया में किम जोंग उन का शासन है। वह अपने नागरिकों पर कई प्रकार के अजीबोगरीब नियम बना रखे है जो अन्य देशों के लिए बिल्कुल अलग है।

तानाशाह के अजीबोगरीब नियम
नॉर्थ कोरिया दुनिया के सबसे सीक्रेट देशों में से एक है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन देश की कोई भी बात बाहर नहीं आने देते है। नॉर्थ कोरिया में क्या हो रहा है, लोग रहते है क्या उनकी जीवनशैली है, ये जान पाना काफी मुश्किल है। हालांकि कुछ लोग नॉर्थ कोरिया से भागकर बाहर अन्य देशों में शरण ले रहे है। ये लोग देश के बारे में रहस्य का खुलासा करते हैं। इस देश में लोगों को रविवार को छुट्टी नहीं दी जाती। तानाशाह का मानना है कि छुट्टियां देश के हित में नहीं होती हैं।


यह भी पढ़ें

यह कंपनी दे रही है 365 की छुट्टी और पूरी सैलेरी, पीएफ और बीमा का भी लाभ



रविवार को करते हैं फ्री काम
उत्तर कोरिया में सभी को रोजाना की तरह रविवार को भी काम करना पड़ता है। इस देश में ऑफिस में छुट्टी लेना बहुत ही मुश्किल काम है। कर्मचारी को छुट्टी तब दी जाती है जब बहुत ज्यादा जरुरी हो। यदि आदमी इतना बीमार है कि बैठ भी नहीं पा रहा, तभी यहां छुट्टियां दी जाती है।

यह भी पढ़ें

इस देश में बिना इजाजत नहीं खरीद सकते है लैपटॉप, इन चीजों पर भी पाबंदी



नहीं मिलती सैलरी
इस देश के काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन सिर्फ छह दिन का दिया जाता है। यहां पर रविवार को काम के बाद मेहनताना नहीं दिया जाता है। इंसान सरकारी कर्मचारी हो या किसी प्राइवेट कंपनी का, सभी को रविवार को फ्री में काम करना पड़ता है। तानशाह के मुताबिक़, छुट्टी लेना देश के हित में नहीं होता। इसलिए संडे के दिन फ्री में काम करवाया जाता है।

Home / Ajab Gajab / इस देश में रविवार को भी करना पड़ता हैै काम, सैलरी मिलती है सिर्फ 6 दिन की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो