नॉर्थ कोरिया का नाम लेते ही किम जोंन उन की छवी दिमाग में आ जाती है। किम जोंन अपने कारनामों की वजह से दुनियाभर में मशहूर है। स्थानीय लोगों के अलावा दुनिया के कई देशों में किम जोंन का काफी खौफ भी है। किम जोंग उन के राज में दक्षिण कोरिया में कई अजीबोगरीब नियम-कानून बने हुए है जो दुनिया के अन्य लोगों को हैरान कर देते है। यह तो सभी जानते है कि किम अपनी तानाशाह के लिए जाना जाता है। किम की मर्जी के बिना नॉर्थ कोरिया में एक पत्ता भी नहीं हिलता है। उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए कुछ ऐसे नियम बना रखे है जो अब तक किसी अन्य देश में नहीं देखे गए। आपको आपको कुछ ऐसे ही नियमों के बारे में बताने जा रहे है, जिनका उल्लघंन करने पर लोगों को कड़ी सजा भुगतनी पड़ती है।