कहते हैं कि चीते की चाल, बाज की नजर और घोड़े की दौड़ पर कभी संदेह नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि घोड़ा धरती पर तेज दौड़ने वाले जानवरों में से है। अगर घोड़े और इंसान के बीच दौड़ का मुकाबला रखा जाए तो घोड़ा इंसान को आसानी से हरा देगा। लेकिन आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे तेज दौड़ता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स ने दौड़ में घोड़े को भी हरा दिया है। जी हां ब्रिटेन के रनर रिकी लाइटफुट (Ricky Lightfoot ) ने यह असंभव उपलब्धि हासिल की है।