scriptप्यार में पागल इन दो सहेलियों ने आपस में कर ली शादी, डॉक्टर्स से भी करवाना चाहती थी ऐसा काम | Two Girls secretly married | Patrika News
अजब गजब

प्यार में पागल इन दो सहेलियों ने आपस में कर ली शादी, डॉक्टर्स से भी करवाना चाहती थी ऐसा काम

22 साल की लड़की ने तो सेक्स चेंज कराने के लिए दिल्ली में एक डॉक्टर से कंसल्ट भी किया था। डॉक्टर ने सेक्स चेंज के लिए 11 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। इसके बाद दोनों रुपए के जुगाड़ में लगी थी।

May 10, 2017 / 06:53 pm

rajesh walia

Two Girls secretly married

Two Girls secretly married

बिहार मे एक अजीब घटना सामने आई है। बिहार के वैशाली के बिदुपुर की रहने वाली दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया है। दोनों लड़कियां पड़ोस में रहती हैं और अच्छी सहेलियां थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार मे बदल गयी और दोनो ने भाग कर शादी करने का फैसला किया। अब आप इसे अँधा प्यार कहेगें या दोस्ती की मिसाल। 
दोनों के प्यार का सफर..

बेशक अभी हमारे देश में समलैंगिक संबधों को स्वीकृती नहीं मिली है लेकिन इसके बावजूद जिन्हें ऐसे रिश्तों के साथ जीना पसंद है वो अपने मन की कर गुजरते है। दरअसल, दोनों सहेलियां दो साल से एक दूसरे के बेहद करीब थीं। इसमें एक लड़की 22 साल की है जबकि दूसरी नाबालिग है। उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और फिर घर में कुलदेवता के सामने एक-दूसरे से शादी की और जब उन्हें लगा कि घरवाले नहीं मानेंगे, तो दोनों भागकर मुंबई चली गईं। 
दोनों लड़कियां भागकर मुंबई चली गईं…

दोनों लड़कियों ने शादी करने का फैसला किया और 17 अगस्त 2016 में घर में ही देवता के सामने फेरे ले लिये। जब उन्हें लगा कि घरवाले नहीं मानेंगे, तो दोनों भागकर मुंबई चली गईं। थोड़े दिनों बाद इन्हें पता चला कि नाबालिक लड़की के पिता ने 22 साल की लड़की पर उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया है, तो इसके बाद दोनों लड़कियां लौट गई और सीधा वैशाली के एसपी से मिलीं। दोनों ने कहा कि वे पति-पत्नी है और एक-दूसरे के साथ रहना चाहतीं हैं। 
सेक्स चेंज कराने के लिए मिली एक डॉक्टर से…

इस समलैंगिक जोड़े ने अपने इस प्रेम को सामाजिक तौर पर एक नई पहचान दी और शादी के बंधन में बंध कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। इतना ही नहीं, हम आपको बता दें कि 22 साल की लड़की ने तो सेक्स चेंज कराने के लिए दिल्ली में एक डॉक्टर से कंसल्ट भी किया था। डॉक्टर ने सेक्स चेंज के लिए 11 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। इसके बाद दोनों रुपए के जुगाड़ में लगी थी।
पुलिस के मुताबिक…

पुलिस ने फिलहाल, दूल्हा बने 22 साल की लड़की को अपहरण करने के आरोप में जेल भेज दिया है जबकि दुल्हन बनी 17 साल की नाबालिक लड़की का मेडिकल कराया गया है और पुलिस उसे रिमांड होम भेजने की तैयारी में है। 

Home / Ajab Gajab / प्यार में पागल इन दो सहेलियों ने आपस में कर ली शादी, डॉक्टर्स से भी करवाना चाहती थी ऐसा काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो