अजब गजब

कुदरत का करिश्‍मा- जेब्रा और गधे के प्यार से पैदा हुआ अद्भुत ‘बच्चा’, नाम है ‘जॉन्की

जेबरा और डॉन्की के एक साथ रहने के बाद एक जॉन्की का जन्म हुआ है, जो आधा जेबराहै और आधा डॉन्की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
2 min read
• •
Apr 10, 2020
jonky.jpg

नई दिल्ली। कुदरत का करिश्‍मा हो तो कुछ भी संभव हो सकता है। ऐसा ही कुछ करिश्‍मा पिछले दिनों हुआ जिसे देखने के बाद पूरी दुनिया हैरान है। ये चमत्कार पूर्वी अफ्रीका के केन्या में स्थित त्सावो नेशनल पार्क में देखने को मिला है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

दरअसल, इस पार्क में एक जेब्रा और गधे के मेल से एक अद्भुत 'बच्चे’ का जन्म हुआ है। ये बच्चा जेब्रा और गधे का मिलाजुला रूप है। जिसकी वजह से लोगों ने इसे 'जॉन्की' का नाम दिया है। इस बच्चे के पैरों पर जेब्रा जैसी धारियां दिख रही हैं और बाकी का शरीर गधे जैसा दिखाई दे रहा है।

शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ( sheldrick wildlife trust) के फेसबुक पेज इस अनोखे 'जॉन्की' के की फोटो के इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। पोस्ट में लिखा है कि यह एक 'जॉन्की' है। जो जेबरा और डॉन्‍की की हायब्रिड है। पिछले साल मई में शावो मोबाइल वेटनरी यूनिट को केडब्ल्यूएस कम्युनिटी वॉडर्न की ओर से फोन आया था कि वहां से एक मादा जेबरा कम्युनिटी बोर्डिंग पार्क में चली गई है और मवेशियों के झुंड में रहने लगी है।

उसने मवेशियों के झुंड के साथ ही अपना घर बना लिया था। उनकी स्थिति कई हफ्तों तक वैसी ही रही, जब तक कि इसकी कहानी स्थानीय मीडिया पर प्रसारित नहीं हो गई।

शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के पोस्ट के मुताबिक, मवेशियों के साथ रहने की वजह से जेबरा काफी अभ्यस्त हो गई थी। इसलिए हमने उसे च्युलू नेशनल पार्क के केन्जे एंटी पोचिंग टीम बेस भेज दिया गया, ताकि उसपर नजर भी रखी जा सके।

फिर हमने जेब्रा के एक अनोखे जीव को देखा, जो डॉन्की और जेब्रा का मिश्रित रूप लग रहा था। पहले तो हमें लगा कि शायद कीचड़ लगने की वजह से उसकी धारियां नहीं दिख रही हैं, लेकिन बाद में हमें पता चला कि यह तो अनोखा है, जिसे 'जॉन्की' नाम दिया गया है।

Published on:
10 Apr 2020 10:41 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते