आपकी आंखें, आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं। कहते भी हैं कि आंखें आपका आइना होती हैं। अगर आप अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाना चाहती हैं तो आपको अपनी आंखों को आकर्षक बनाना होगा। हालांकि, अगर आप लैपटॉप, मोबाइल आदि का अधिक इस्तेमाल करती हैं तो आपकी आंखों के आस-पास सूजन और डार्क सर्कल्स आ जाते हैं। इस कारण आपकी आंखें थकी-थकी लगती हैं और आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली नहीं लगता। कुछ चीजों के इस्तेमाल से आप आंखों के आसपास की सूजन और डार्क सर्कल्स को हटा सकती हैं...