इंटर्नशिप के दौरान आपको सबसे अच्छे संबंध विकसित करने चाहिए। आपको फुल टाइम कलीग्स, मेंटर और मैनेजर्स का ऐसा नेटवर्क तैयार करना चाहिए, जो आपको नौकरी के लिए गाइड कर सके। कंपनी में जॉब के बारे में ये लोग बेहतर तरीके से बता सकते हैं। इनकी पूरी मदद लेना सीखें, तभी सफल हो सकते हैं। इनके संपर्क में रहना सीखें।