
idea
एक आइडिया आपकी जिंदगी बदल सकता है! अगर आप अपने जीवन में बदलाव चाहते हैं तो आपको नए आइडियाज को अपने जीवन में शामिल करना होगा। जानते हैं कि किस तरह से कुछ नए आइडियाज आपकी जिंदगी को बदल सकते हैं। माया एंजिलो ने एक बार कहा था कि यदि आपको कोई चीज पसंद नहीं है तो आप उसे बदल सकते हैं। लेकिन यदि आप उस चीज को नहीं बदल सकते तो अपने एटीट्यूड को तो बदल ही सकते हैं। अगर आपको जीवन में अभी तक सफलता नहीं मिली है तो आपको कुछ खास आइडियाज को अपने जीवन में स्थान देना होगा। इन खास आइडियाज से आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आ सकता है और आपको मनचाही मंजिल मिल सकती है। जानते हैं इनके बारे में-
अच्छी किताबें पढ़ें...
ज्ञान आपको जीवन में आगे ले जा सकता है। ज्ञान प्राप्त करने के लिए आज भी सबसे अच्छा साधन पुस्तकें हैं। अच्छी किताबें पढऩे का प्रयास करना चाहिए। जब भी खाली समय मिले, अच्छी किताबों का अध्ययन करना चाहिए। इसके लिए बैग में हमेशा बुक्स होनी चाहिए। पता करें कि दुनिया के कोने-कोने में लोग किस तरह की किताबें पढ़ रहे हैं।
खुद के भविष्य के बारे में चिट्ठी लिखें
यह खास असाइनमेंट की तरह है। आपको खुद के भविष्य के बारे में एक चिट्ठी लिखनी होगी। इस चिट्ठी में जिंदगी के लक्ष्य के बारे में स्पष्ट रूप से लिखें। इसे टाइम कैप्सूल की तरह सोचें। खुद को सलाह दें। अपने जीवन के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बात करें। अपनी चिंताओं, अफसोस और आदर्श जीवन के बारे में लिखें। जीवन के महत्वपूर्ण लोगों के बारे में भी लिखें।
अपने शौक में एनर्जी लगाएं
हो सकता है कि जवानी की शुरुआती में आपको फोटोग्राफी करना पसंद हो, पर अब नौकरी के सिलसिले में फोटोग्राफी के लिए समय न मिलता हो। ऐसे में एक बार फिर पुराने शौकों को पूरा करने के लिए समय निकालना चाहिए। इससे तनाव कम होगा और आपको नई ऊर्जा प्राप्त होगी। इस तरह आप अपने रोजमर्रा के कामों से होने वाली बोरियत से बच सकते हैं और जीवन का पूरा आनंद ले सकते हैं।
गलत शब्दों से मुक्ति पाएं
हर व्यक्ति कुछ चुनिंदा शब्दों के माध्यम से अपनी बात को व्यक्त करता है। अब आपको कुछ शब्दों को अपने शब्दकोष से हटा देना चाहिए। ‘क्या यह हो सकता है?’ के स्थान पर हमेशा कहें, ‘हां हम इसे करेंगे।’ अपने शब्दों के बारे में एक बार फिर विचार करें। शब्दों से आप अपने जीवन का निर्माण करते हैं। सही शब्दों से सपने साकार होते हैं। आपके शब्दों में सकारात्मक नजरिया झलकना चाहिए।
बदलाव की तैयारी करें
बदलाव मुश्किल होता है, अगर आपने कभी गलत आदत छोडऩे की कोशिश की है तो इसे जानते होंगे। बदलाव करने के लिए तैयारी करनी पड़ती है। सबसे पहले खुद को समझना पड़ता है। कई बार मन बदलाव स्वीकार नहीं करता और पुराने ढर्रे पर लौट आता है। ऐसे में दृढ़ निश्चय काम आता है। बदलाव से होने वाले फायदों के बारे में फोकस करना पड़ता है, तभी सक्सेस मिल सकती है।
अपने लुक को बदलें...
जिंदगी बहुत छोटी है। बोङ्क्षरग क्लॉथ्स को छोडक़र अपने लुक को बदलें। जिस तरह से खुद को देखना चाहते हैं, उस लुक को पाने के लिए कोशिश करें। आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज में भी सुधार करना चाहिए। इसके लिए आपको खास बातों को जीवन में उतारना चाहिए।
अपनों के लिए समय निकालें
आपको भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनों के लिए समय निकालना चाहिए। आपके अपने ही आपको ऊर्जावान बनाए रखते हैं। आपको रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए समय निकालना चाहिए। सप्ताह में एक दिन अपने परिचितों, रिश्तेदारों से मिलना चाहिए। आपको उनके साथ नए आइडियाज को शेयर करना चाहिए। आपके मित्र और परिजन ही आपको सही राह दिखाते हैं। अगर आपको पालतू जानवर पसंद हैं तो आपको उनके साथ समय गुजारना चाहिए।
ऑफलाइन लिखें
क्या आपको याद है कि आखिरी बार हाथों से कागज पर कब लिखा था? हैंडराइटिंग एक कला है। जिस तरह से आपकी आवाज और फिंगरप्रिंट सबसे अलग होते हैं, उसी तरह से हैंडराइङ्क्षटग होती है। यह आपके अवचेतन मन को दर्शाती है।
कम में बसर करना सीखें...
जिंदगी में ‘सब कुछ’ हासिल करने के चक्कर में कई बार ‘कुछ भी’ नहीं मिल पाता है। पूरी दुनिया में मिनिमलिज्म का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। इसमें आपको अपनी जरूरतों को कम करना पड़ता है। अगर आप छोटे घर में जा सकते हैं, अपना वार्डरोब कम कर सकते हैं, अपनी सारी चीजों को दान कर सकते हैं तो आप जिंदगी भी अच्छी तरह से गुजार सकते हैं और खुश भी रह सकते हैं।
हास्यबोध कायम रखें
शोधकर्ता साबित कर चुके हैं कि जिन लोगों के पास बेहतरीन हास्यबोध होता है, वे हर मुश्किल का आसानी से मुकाबला कर लेते हैं। आपको हंसी-मजाक करते रहना चाहिए, इससे आपका मूड सही रहता है और तनाव कम होता है। आपकी नेटवर्किंग जितने ज्यादा लोगों के साथ है और आपका सर्किल जितना बड़ा है, आपको उतना ही जीवन में आगे बढऩे में मदद मिलती है। कई बार जीवन में कुछ लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं और परेशान करते हैं। ऐसी स्थिति में आपका हास्यबोध ही आपको सिचुएशन से बाहर निकालता है।
जिंदगी को कुदरती तरीके से जिएं
आज जिंदगी पूरी तरह से मशीनी हो गई है। हर तरफ जल्दबाजी आ चुकी है। ऐसे में थोड़ा ठहरना जरूरी है। पुरानी चीजों से जुड़ें। साइकिल से ऑफिस जाएं। नाश्ते में डिब्बा बंद सामान न खाएं। छत पर खुद गार्डन तैयार करें। फेसबुक, व्हाट्सएप बंद कर दें। लोगों से फेस टू फेस मिलें। आप जितना ज्यादा पुरानी चीजों को रिवाइव करेंगे, उतना ज्यादा खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिंदगी कुदरती तरीके से जिएं।
लोगों की मदद करें
अगर आप जिंदगी में कुछ हासिल करना चाहते हैं और खुश रहना चाहते हैं तो आपको लोगों की मदद करना शुरू करनी चाहिए। मदद करने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। लोगों की मदद के माध्यम से आपको उन्हें समझने का मौका मिलता है। इससे आपके लोगों के साथ संबंध मजबूत होते हैं। लोगों की मदद करने पर आप खुद को हल्का महसूस करते हैं और आपके अंदर अहंकार पैदा नहीं होता है। जब आप लोगों की सही तरह से मदद करना सीख जाते हैं तो दुनिया भी आपकी मदद को आतुर रहती है। इससे आपको जीवन में सफलता मिलती है।
डिसकनेक्टेड रहें
आजकल हर फोन मोबाइल फोन, ईमेल और व्हाट्सएप से पूरा होता है। यही वजह है कि दिनभर आपको इंटरनेट से कनेक्टेड रहना पड़ता है। लगातार इंटरनेट इस्तेमाल करने से दिमाग की सोचने-समझने की क्षमता खत्म हो जाती है। आपको डिजिटल एडिक्शन से बचना चाहिए। काम खत्म होने के बाद डिसकनेक्ट हो जाना चाहिए। अपनी इस आदत के बारे में ऑफिस में सबको बता देना चाहिए। जरूरी कार्यों के लिए नेटवर्किंग साइट्स काम में लें।

Published on:
03 Sept 2017 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allवर्क एंड लाईफ
ट्रेंडिंग
