scriptनाइजीरिया में हमलों से 160 लोगों की मौत, 300 घायल | 160 dead and 300 wounded after attacks by armed gangs in Nigeria | Patrika News
विदेश

नाइजीरिया में हमलों से 160 लोगों की मौत, 300 घायल

Attacks In Nigeria: नाइजीरिया में सिलसिलेवार हमलों से मरने वालों और घायलों की संख्या में इजाफा हो गया है।

Dec 26, 2023 / 10:08 am

Tanay Mishra

attacks_in_nigeria.jpg

Attacks in Nigeria

सभी अफ्रीकन देश हिंसा की समस्या से जूझ रहे हैं। अक्सर ही इन देशों में हिंसक मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह का एक मामला वेस्ट अफ्रीकन देश नाइजीरिया (Nigeria) में हाल ही में देखने को मिला था। नाइजीरिया में रविवार की रात को एक भीषण हमले का मामला सामने आया था जिसकी जानकारी नाइजीरिया की सेना ने दी थी। यह हमला नाइजीरिया के प्लाटोह (Plateau) राज्य के मुशु (Mushu) गांव में हुआ था और नाइजीरिया की सेना के अनुसार इसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन अब आई जानकारी के अनुसार हमलों का सिलसिला शनिवार से ही शुरू हो गया था और यह सोमवार तक मुशु और आसपास के कुछ और गांवों में भी हथियारधारी गैंग्स ने सिलसिलेवार हमले किए।


160 लोगों की मौत और 300 घायल

लोकल सरकार की तरफ से हाल ही में इस बात की जानकारी दी गई है कि नाइजीरिया के इन गांवों में हुए हमलों में 160 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 300 लोग इन हमलों में घायल हो गए हैं। घायलों को आसपास के इलाकों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

https://twitter.com/guardian/status/1739448851994493215?ref_src=twsrc%5Etfw


सोची समझी साजिश

नाइजीरिया की सेना और लोकल सरकार के अनुसार गांवों में हुए इन हमलों की वजह अभी साफ नहीं हुई है। इन गांवों में चरवाहों और किसानों के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। मुस्लिम चरवाहों और ईसाई किसानों के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष की वजह से अक्सर ही दोनों पक्षों जाते हैं। ऐसे में इस हमले को ईसाईयों के सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस से पहले और इस दौरान होना एक संयोग नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

दुनिया को हाई स्पीड सफर का सपना दिखाने वाली कंपनी हाइपरलूप वन हुई बंद

Hindi News/ world / नाइजीरिया में हमलों से 160 लोगों की मौत, 300 घायल

ट्रेंडिंग वीडियो