2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस ने यूक्रेन के पोडोली गांव पर किया हमला, 2 लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को 18 महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान रूस ने यूक्रेन पर कई हमले किए हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। आज एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया जिससे फिर जान-माल का नुकसान हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Aug 26, 2023

russian_shelling_in_podoly.jpg

Russian shelling in Podoly village

पिछले 18 महीने से ज़्यादा समय से रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध जारी है। 24 फरवरी, 2022 को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी और उस समय लगा था कि यह युद्ध कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा पर अभी भी यह युद्ध खत्म नहीं हुआ है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही कई शहरों में भी भीषण तबाही मच चुकी है। लेकिन फिर भी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी अभी भी युद्ध डटी हुई है और इस वजह से रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि फिर भी रूस की तरफ से यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं और यह सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। आज एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया और निशाना बना पोडोली (Podoly) गांव।


2 लोगों की मौत

रूस ने आज यूक्रेन के खारकीव (Kharkiv) ओब्लास्ट के कुपियांस्क (Kupiansk) शहर के पोडोली गांव पर हमला किया। रूस ने जब यूक्रेन पर हमला किया था तब उन्होंने इस गांव पर कब्ज़ा कर लिया था, पर पिछले साल सितंबर में यूक्रेन ने अपने गांव को रूस के चंगुल से छुड़ा लिया था। इसी गांव को आज रूस ने निशाना बनाया। रूस ने यह हमला पोडोली गांव के एक कैफे पर किया। इससे कैफे तबाह हो गया। साथ ही इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस हमले में 1 अन्य व्यक्ति घायल भी हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया।


यह भी पढ़ें- वैगनर लड़ाकों के लिए व्लादिमीर पुतिन का आदेश, लेनी होगी रूस के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ

Story Loader