Wagner Soldiers' Big Decision: वैगनर आर्मी के 25,000 सैनिक गुस्से से आगबबूला हो गए हैं और उन्होंने एक बड़ा कदम उठाने की ठान ली है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
इस समय वैगनर आर्मी (Wagner Army) के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) सुर्खियों में बनी हुई है। लंबे समय तक रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के खास लोगों में से एक प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) ने करीब दो महीने पहले पुतिन के खिलाफ ही बगावत कर दी थी। हालांकि उसकी बगावत ज़्यादा समय तक नहीं चली और बेलारूस (Belarus) के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको (Alexander Lukashenko) के कहने पर प्रिगोझिन ने बगावत खत्म कर दी थी। पर ऐसा करके प्रिगोझिन ने पुतिन से दुश्मनी ज़रूर मोल ली थी। 23 अगस्त को अचानक से एक प्राइवेट प्लेन क्रैश में प्रिगोझिन की मौत हो गई। प्रिगोझिन की मौत से उसकी वैगनर आर्मी के सैनिकों में गुस्से का माहौल है।
पुतिन को ठहराया जा रहा है ज़िम्मेदार
यूँ तो क्रेमलिन की तरफ से इस बात से इनकार कर दिया गया है कि प्रिगोझिन के प्लेन क्रैश में पुतिन का हाथ था। पर पुतिन की खिलाफत करने के कुछ समय में ही इस तरह प्रिगोझिन की एक प्लेन क्रैश में मौत होना कई लोगों को इत्तेफाक नहीं, एक सोची-समझी साजिश लगती है। वैगनर आर्मी के सैनिक भी इसके लिए पुतिन को ज़िम्मेदार मान रहे हैं और वो गुस्से में आगबबूला हैं। इसी के चलते उन्होंने एक बड़ा कदम उठाने की ठान ली है।
रूस से बदला लेने की ठानी
प्रिगोझिन की मौत से वैगनर आर्मी के सैनिक गुस्से से आगबबूला हो गए हैं और उन्होंने रूस से बदला लेने की ठानी है। इसके लिए 25,000 वैगनर सैनिक जल्द ही रूस की राजधानी मॉस्को की ओर हमले के लिए कूच कर सकते हैं। सिर्फ मॉस्को ही नहीं, रूस में अलग-अलग जगहों पर हमला किया जा सकता है। वैगनर सैनिक रूस में सभी जगहों से वाकिफ हैं, ऐसे में पुतिन के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
मॉस्को में बढ़ी सुरक्षा
वैगनर सैनिकों के इस फैसले के बाद क्रेमलिन में हंगामा मच गया है। मॉस्को की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बॉर्डर से लेकर क्रेमलिन और शहर में कई जगह सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए गए हैं। आर्मी को तो अलर्ट कर ही दिया गया है, साथ ही रूस के एयर डिफेंस को भी अलर्ट कर दिया गया है। इससे पुतिन की टेंशन भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी का ग्रीस में हुआ सम्मान, द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से गया नवाज़ा