
बांग्लादेश चुनाव में जीते हिंदू उम्मीदवार
बांग्लादेश के जातीय संसद के चुनावी नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में BNP को बंपर जीत मिली है। बांग्लादेश की चुनाव पर बारिक नजर रखने वालों ने कहा कि हिंदुओं ने बहुतायत से बीएनपी के पक्ष में मतदान किया। पार्टी ने भी चुनाव में 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। जिनमें से चार सीटों पर उसे जीत मिली। हालांकि, जमात के एकमात्र हिंदू उम्मीदवार को शिकस्त का सामना करना पड़ा।
वहीं, जमात ए इस्लामी की टिकट पर खलुना-1 सीट से चुनाव लड़ रहे हिंदू प्रत्याशी कृष्णा नंदी चुनाव हार गए। गोपालगंज-3 से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे बांग्लादेश जातीय हिंदू महाजोत के महासचिव गोविंद चंद्र प्रमाणिक 26000 वोट से बीएनपी से हारे। बागेरहाट-1 सीट से बीएनपी उम्मीदवार कपिल कृष्ण मंडल और बागेरहाट-4 सीट से सोमनाथ डे को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में कुल 79 अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल थीं।
बीएनपी ने इस चुनाव में कुल 211 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि जमात ए इस्लामी को 68 सीटों पर जीत मिली। इस परिणाम ने सत्ता में बदलाव की संभावना को मजबूत किया है, लेकिन चुनाव की कहानी सिर्फ बहुमत तक सीमित नहीं है। अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व का सवाल भी उतना ही अहम बना हुआ है।
Updated on:
14 Feb 2026 08:19 am
Published on:
14 Feb 2026 08:16 am
