1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने 60 की उम्र में गर्लफ्रेंड हेडन से की इंगेजमेंट, तीन साल से साथ हैं कपल

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अपनी गर्लफ्रेंड जोडी हेडन के साथ सगाई कर ली है। बता दें कि दोनों कपल पिछले तीन साल से एक साथ हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Anthony Albanese announces engagement to Jodie Haydon

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने 60 साल की उम्र में अपनी प्रेमिका हेडन के साथ सगाई का ऐलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर हेडन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और वो शादी के लिए राजी हो गई हैं। इसके साथ, अल्बनीस पीएम पद पर रहते हुए सगाई करने वाले पहले आस्ट्रेलियाई बन गए।

इस समय होगी शादी

हालांकि शादी या उससे जुड़ी तैयारियों के सवाल पर कोई जवाब सामने नहीं आया है। अल्बनीज ने कहा, 'अभी हमारे बीच चर्चाएं होंगी, फिलहाल हम इस पल को जीना चाहते हैं।' कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी अगले साल अगस्त से मई के बीच कभी भी हो सकती है।

Story Loader