
Road accident in Nigeria
दुनियाभर में आए दिन ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं। कहीं न कहीं अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स होते रहते हैं और इस वजह से हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है। ऐसा ही एक मामला अब नाइजीरिया (Nigeria) में सामने आया है। नाइजीरिया के जिगावा (Jigawa) राज्य में तौरा (Taura) स्थानीय सरकारी क्षेत्र के यानफारी (Yanfari) गांव में एक बस की टक्कर खड़े हुए ट्रक से हो गई। इस टक्कर के बाद बस सड़क पर कई बार पलटी और चकनाचूर हो गई।
नाइजीरिया के जिगावा राज्य में तौरा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के यानफारी गांव में हुस इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बस का ड्राइवर और सवार 9 यात्री शामिल हैं। इन सभी पीड़ितों की मौत बस के कई बार पलटकर चकनाचूर होने की वजह से मौके पर ही हो गई।
हादसे के समय ड्राइवर समेत 11 लोग बस में सवार थे। सिर्फ एक व्यक्ति ही ज़िंदा बचा। हादसे के बारे में जब लोकल पुलिस को पता चला, तो उन्होंने एक टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम को मृतकों के साथ ज़िंदा बचा व्यक्ति भी मिला, जिसे काफी चोट आई है। पुलिस टीम ने तुरंत ज़िंदा बचे व्यक्ति को अस्पताल भेजा, जहाँ उसका इलाज चल रहा हैं।
यह भी पढ़ें- शादी में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, दूल्हा-दुल्हन समेत 26 लोगों की मौत
नाइजीरिया की सड़कें काफी खराब हैं। साथ ही उनका रखरखाव भी नहीं किया जाता। ऐसे में नाइजीरिया में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स होते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- तुर्की के घर में लगी भीषण आग, 5 बच्चों की मौत
Updated on:
13 Nov 2024, 3:25 PM IST
Published on:
13 Nov 2024, 3:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.