25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुर्की के घर में लगी भीषण आग, 5 बच्चों की मौत

House Fire In Turkey: तुर्की के एक घर में भीषण आग लगने की वजह से 5 बच्चे जलकर मर गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 9 Oct 2025, 12:57 PM IST

House in Turkey catches fire

House in Turkey catches fire

तुर्की (Turkey) में हाल ही में एक दिल दहला देने वाले हादसे का मामला सामने आया है। इज़मिर (Izmir) शहर के सेल्कुक (Selçuk) में सोमवार को देर शाम एक घर में भीषण आग लग गई। आग उस समय लगी जब एक महिला काम के लिए घर से बाहर गई हुई थी। महिला के 5 बच्चे घर पर ही थे और इस वजह से महिला ने घर जा दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था, क्योंकि पांचों बच्चों की उम्र 1 से 5 साल के बीच ही थी। महिला की अनुपस्थिति में ही घर में आग लग गई और कुछ देर में ही फैल गई, जिससे यह हादसा घटित हुआ।

पांचों बच्चों की हुई मौत

तुर्की के इज़मिर शहर के सेल्कुक में स्थित घर में आग (House Fire) लगने की वजह से मौजूद पांचों बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। लोकल मीडिया ने मंगलवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी। फायर डिपार्टमेंट को जब इस हादसे के बारे में पता चला, तो आग बुझाने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी मौके पर भेजी और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि अंदर जाकर देखने पर पांचों बच्चों के शव जली हुई अवस्था में एक ही कमरे में मिले।

किस वजह से लगी आग?

मामले की जांच में पता चला कि घर में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक स्टोव के पलट जाने की वजह से आग लग गई। क्योंकि बच्चे छोटे थे, स्थिति को संभाल नहीं पाए और आग फैल गई और घर जल गया, जिससे बच्चों की भी मौत हो गई।