
Masood Azhar
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा है कि पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करवाने को लेकर भारत बेहद संजीदा है।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष के आखिर में भारत इस मुहिम में सफल भी हो जाएगा। जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक भारत इसकी कोशिश जारी रखेगा।
उन्होंनें एक साक्षात्कार में कहा कि भारत इस मुद्दे पर धैर्यपूर्वक आगे बढ़ रहा है और सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य कई देशों के साथ धैर्यपूर्वक लेकिन लगातार काम कर रहे हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे पर अन्य देशों से सहयोग मिलेगा और भारत अपनी मुहिम में कामयाब होगा। गौरतलब है कि जैश ए मोहम्मद को संयुक्त राष्ट्र पहले ही आतंकी संगठन घोषित कर चुका है।
Published on:
30 Oct 2016 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
