2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल में आधी रात को कांपी धरती, दहशत में घर के बाहर भागे लोग

Nepal Earthquake : नेपाल में एक के बाद एक भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेपाल में मकवानपुर जिले के चितलांग में गुरुवार को 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake Aler

Earthquake Alert

Nepal Earthquake : नेपाल में एक के बाद एक भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से नेपाल की धरती कांप उठी। नेपाल में मकवानपुर जिले के चितलांग में गुरुवार को 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इससे किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लोग दहशत में रात भी सो नहीं पाए।

नेपाल भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि ये भूकंप के झटके 23 नवंबर को तड़के 1.20 बजे महसूस किए गए। आधी रात को आए इन भूकंप के झटकों से कोई नुकसान नहीं हुआ है। इससे एक बार फिर खौफ जरूर पैदा हो गया है। भूकंप के खौफ के कारण लोग अपना घर छोड़कर घंटों तक बाहर ही बैठे रहे।

3 नंवबर को 153 मौत
नेपाल में 3 नवंबर को ही 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसकें कारण 153 लोग मारे गए थे। इसके साथ ही कई हजारों लोग बेघर हो गए थे। भूकंप से नेपाल के इस इलाके को काफी नुकसान हुआ था। इसके कारण ही देर रात जब भूकंप आया तो लोग दहशत में आ गए।

Story Loader