4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में आए 5.3 तीव्रता के भूकंप ने लोगों को झकझोरा

Papua New Guinea Earthquake: भूकंप के मामलों में दुनियाभर में ही तेज़ी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच आज पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आया।

less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

भूकंप के मामलों में दुनियाभर में ही तेज़ी से वृद्धि हो रही है। हर दिन दुनियाभर में कहीं न कहीं एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आते हैं। आज, बुधवार, 16 अक्टूबर को आए भूकंपों में पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 रही। पापुआ न्यू गिनी में आज समाराई (Samarai) से 146 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में भूकंप आया। भारतीय समयानुसार पापुआ न्यू गिनी में तड़के 2 बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


भूकंप ने लोगों को झकझोरा

पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप ने प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के कुछ इलाकों मे भी लोगों को झकझोर दिया। हालांकि भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में वृद्धि गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- भारतीय विदेश मंत्री का दिखा पाकिस्तान में स्वैग, SCO में छाया जयशंकर का जलवा