23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Russia Earthquake: 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस, जापान और अमेरिका में आई सुनामी, कई देशों में अभी भी खतरा बरकरार

Russia Earthquake: रूस में आज 8.8 तीव्रता के भूकंप ने हाहाकार मचा दिया है। इस भूकंप के बाद कई देशों में सुनामी पैदा हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Jul 2025, 4:02 PM IST

Earthquake in Russia

Earthquake in Russia (Photo - Washington Post)

रूस (Russia) में आज, बुधवार, 30 जुलाई को 14 साल में दुनिया का अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप (Earthquake) आया है। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 8.8 रही और गहराई 20.7 किलोमीटर रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर आया। भूकंप कमचातका प्रायद्वीपीय (Kamchatka Peninsula) इलाके में आया, जिससे सिर्फ भूकंप प्रभावित क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि आसपास के कई इलाकों में इसका झटका महसूस किया गया, जिससे हाहाकार मच गया। इस भूकंप के बाद आसपास के इलाकों में कई आफ्टरशॉक्स आए, जिनका सिलसिला अभी भी जारी है।

रूस, जापान और अमेरिका में आई सुनामी

रूस में आज आए इस भूकंप के बाद रूस, जापान, अमेरिका, चीन, इंडोनेशिया, इक्वाडोर, चिली, कोस्टा रिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और गुआम के कोस्टल इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया था। कुछ ही देर बाद रूस और जापान में कुछ कोस्टल इलाकों में सुनामी आ गई और अभी भी इसका खतरा टला नहीं है। इसके बाद अमेरिका के हवाई में भी सुनामी आई।

एक व्यक्ति की मौत

रूस के कमचातका प्रायद्वीपीय इलाके में आज आए भूकंप में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

कई लोग घायल, घरों-इमारतों को पहुंचा नुकसान

रूस में इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी कई लोग घायल हो गए। फिलहाल किसी के मरने की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप की वजह से कई घरों-इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

लोगों को दी सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

रूस में आए इस भूकंप के बाद जिन-जिन देशों में सुनामी का खतरा है, वहाँ लोगों को अपने घरों को छोड़कर ऊंचाई पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।



बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग