
Elon Musk Wikipedia Controversy on Nazi Salute
Nazi Salute: X और विकिपीडिया, इंटरनेट की दुनिया के ऐसे दो दिग्गज हैं, जिनके बिना शायद अब लोग सूचनाओं के जगत की कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन इन्हीं दो दिग्गजों के बीच एक मुद्दे पर विवाद गहरा गया है। ये विवाद है X और टेस्ला CEO एलन मस्क (Elon Musk) और विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स के बीच नाजी़ सलामी को लेकर। जी हां, ट्रंप के शपथ ग्रहण (Donald Trump) की पूर्व संध्या पर एलन मस्क ने मंच पर एक ऐसा पोज़ दिया जो नाज़ी सेल्यूट जैसा था। इसी को लेकर पहले एलन मस्क की आलोचना पूरी दुनिया में हुई और अब Wikipedia इस मामले में कूद गया है।
एलन मस्क (Elon Musk) ने डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर ये विवादास्पद पोज़ दिया था, जिसे लेकर दुनिया भर में उनकी आलोचना हुई और विकिपीडिया ने भी इस नाज़ी सलामी पर रिपोर्ट दी। उस पर एलन मस्क ने विकिपीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि ये "विरासत मीडिया प्रचार का विस्तार" है। इस पर विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स ने अपनी वेबसाइट का बचाव करते हुए कहा कि उनकी रिपोर्ट में जो कुछ भी लिखा गया था वो एक ‘तथ्य’ है।
विकिपीडिया पेज ने इस पर रिपोर्ट करते हुए कहा कि "ट्रम्प के उद्घाटन समारोह के दौरान अपने भाषण में, एलन मस्क ने दो बार भीड़ की तरफ अपना दाहिना हाथ ऊपर की तरफ उठाया। इस इशारे की तुलना 'नाजी सलामी' या फासीवादी सलामी से की गई। हालांकि एलन मस्क ने इस इशारे के पीछे किसी मतलब से इनकार किया है। विकिपीडिया की रिपोर्ट पर मस्क ने टिप्पणी करते हुए कहा कि "क्योंकि विरासत मीडिया प्रचार को विकिपीडिया ने ‘वैध' स्रोत माना है, इसलिए ये स्वाभाविक रूप से विरासत मीडिया प्रचार का विस्तार बन जाता है!”
वेल्स ने तब कहा कि आखिर एलन मस्क को इसमें क्या गलत दिखा है, क्या ये सच नहीं कि एलन मस्क ने अपने हाथ से दो बार इशारा किया और इसकी तुलना नाज़ी सलामी से की गई? ये भी सच है कि आपने (एलन मस्क) इनकार भी किया था कि इसका कोई मतलब नहीं है। ये MSM प्रचार नहीं है, ये एक तथ्य है।
इसके बाद फिर एलन मस्क जवाब को वेल्स ने फिर पोस्ट किया और कहा कि मस्क ने सामग्री मॉडरेशन नियमों में ढील दे दी है, जिससे प्लेटफ़ॉर्म पर तेजी से गलत खबरें फैल रही हैं। ये तब हो रहा है जब एलन मस्क खुद को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी सहयोगी के तौर पर पेश किया है। सिर्फ इतना ही नहीं वेल्स ने ये तक कह दिया कि “लगता है मस्क इस बात से नाराज़ हैं कि विकिपीडिया बिकने के लिए उपलब्ध नहीं है। इस पर भड़के एलन मस्क ने विकिपीडिया को फंड ना करने की अपील कर दी।
बता दें कि विकिपीडिया एक गैर-लाभकारी फ़ाउंडेशन से संचालित एक एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिस पर इतिहास से लेकर वर्तमान की लगभग हर बड़ी घटनाओं, लगभग सभी नेताओं, सेलिब्रिटीज़ की जानकारियां उपलब्ध है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये सारी जानकारी मुफ्त में उपलब्ध है।
वहीं मस्क के 2022 में ट्विटर के अधिग्रहण के बाद (अब X) उन्होंने ट्रस्ट और सुरक्षा टीमों को खत्म ही कर दिया है और कम्युनिटी नोट्स को लागू कर दिया है। एक क्राउड-सोर्स्ड मॉडरेशन टूल जिसे यूजर्स को पोस्ट में संदर्भ जोड़ने की अनुमति देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
नाज़ी सलामी मुद्दे पर एलन मस्क की ट्रांस बेटी विवियन जेना विल्सन ने भी हमला बोला है। जेना ने कहा कि वे बस ये चाहती हैं कि लोग सच को सच कहें। खासकर तब, जब पहली गलती के आधार पर दो गलतियां की गईं हों। बता दें कि मस्क की 21 साल की ट्रांस बेटी ने (पहले लड़का अब लड़की) 18 साल की उम्र में अपना जेंडर बदलवा लिया था और मस्क से अलग हो गईं थीं।
दरअसल नाज़ी सलामी या नाज़ी सेल्यूट को हिटलर सलामी (Hitler Salute) के नाम से जाना जाता है। ये नाज़ी जर्मनी में अभिवादन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। इसमें सीधे हाथ से दाएं हाथ को कंधे से हवा में फैलाकर सलामी दी जाती है। जो शख्स ये सलामी देता है, वो कहता है हील हिटलर। हील हिटलर का मतलब होता था, हिटलर की सर्वोच्चता को स्वीकार करना। यानी जिन्होंने ये अभिवादन किया है उसका मतलब है कि उन्होंने हिटलर की सर्वोच्चा को स्वीकार कर लिया है।
Updated on:
23 Jan 2025 03:13 pm
Published on:
23 Jan 2025 03:09 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
