विदेश

SpaceX को सऊदी और यूएई से फंडिंग मिलने के सवाल पर Elon Musk का जवाब, कहा – ‘नहीं है सच’

Funding To SpaceX From Saudi & UAE?: एलन मस्क के स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन स्पेसएक्स को सऊदी अरब और यूएई से फंडिंग मिलने की रिपोर्ट पिछले कुछ समय से चल रही है। इस बारे में हाल ही में ऑर्गेनाइज़ेशन के चेयरमैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) एक से ज़्यादा कंपनियों के मालिक हैं। इनमें एक स्पेसएक्स (SpaceX) भी है। स्पेसएक्स एक स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन है और अक्सर ही अपने स्पेस प्रोजेक्ट्स के लिए चर्चा में रहता है। स्पेसएक्स की गिनती नामी स्पेस रिसर्च ऑर्गेंज़ाइज़ेशन में होती है। स्पेसएक्स बड़े लेवल पर काम करता है तो ऐसे में जाहिर है कि इसके लिए काफी पैसे की ज़रूरत रहती है। एलन खुद काफी अमीर हैं, पर बिज़नेस वर्ल्ड में फंडिंग की ज़रूरत भी पड़ती है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार स्पेसएक्स सऊदी अरब (Saudi Arabia) और यूएई (UAE) से फंडिंग जुटाने के प्लान पर काम कर रहा है। इस बारे में अब स्पेसएक्स के चेयरमैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Elon Musk ने कहा - 'नहीं है सच'

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से रिपोर्ट चल रही है कि एलन मस्क का स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन स्पेसएक्स फंडिंग के लिए सऊदी अरब और यूएई के कॉन्टेक्ट में है। हाल ही में एलन ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। इस रिपोर्ट पर बेस्ड एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एलन ने आसान शब्दों में कहा, 'नहीं है सच' (Not true)। इस प्रतिक्रिया के ज़रिए एलन ने स्पेसएक्स को सऊदी अरब और यूएई से मिलने वाली फंडिंग की रिपोर्ट को झुठला दिया है।


यह भी पढ़ें- भारत में कैम्पा कोला से कोक और पेप्सी को टक्कर देने के लिए मुकेश अंबानी का बड़ा प्लान

पहले भी एलन के सऊदी अरब और यूएई से कनेक्शन पर उठ चुके हैं सवाल


यह पहला मौका नहीं है जब एलन के सऊदी अरब और यूएई से कनेक्शन पर सवाल उठे हैं। ऐसा पहले भी हो चुका है। इससे पहले जबी एलन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदा था, तब भी इस बारे में सवाल उठे थे। एलन ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर्स खर्च किए थे। ऐसे में कई रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि एलन की इस डील के लिए उन्हें सऊदी अरब और यूएई से भी फंडिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- नुकसान से बचने के लिए 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 5 काम!

Published on:
25 Mar 2023 12:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर