14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेन युद्ध के बीच भी भारत में बढ़े सुपररिच, दुनिया भर में घटे

दुनिया में कुल 395070 ऐसे लोग हैं जिनके पास 3 करोड़ डॉलर यानी लगभग 2.48 अरब रुपए की संपत्ति है, अल्ट्राटा वर्ल्ड अल्ट्रा वेल्थ रिपोर्ट 2023 से ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन युद्ध के बीच 2022 में दुनिया के शीर्ष 10 देशों में भारत को छोड़कर सभी देशों में अल्ट्रारिच लोगों की संख्या घटी है।

2 min read
Google source verification
Even amid Ukraine war, superrich increased in India

,

दुनिया में कुल 395070 ऐसे लोग हैं जिनके पास 3 करोड़ डॉलर यानी लगभग 2.48 अरब रुपए की संपत्ति है, अल्ट्राटा वर्ल्ड अल्ट्रा वेल्थ रिपोर्ट 2023 से ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन युद्ध के बीच 2022 में दुनिया के शीर्ष 10 देशों में भारत को छोड़कर सभी देशों में अल्ट्रारिच लोगों की संख्या घटी है। वैश्विक स्तर पर भी अल्ट्रारिच लोगों की संख्या में 5.4 फीसदी की कमी देखी गई है और अब इनकी संपत्ति करीब 45 लाख करोड़ डॉलर रह गई है। इसमें सबसे ज्यादा कमी जापान और हांगकांग में देखी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे अधिक अमीर लोग अमरीका में हैं और इसके बाद चीन का स्थान है।

अमीरों की संख्या में एशिया दूसरे नंबर पर
अल्ट्राटा की वर्ल्ड अल्ट्रा वेल्थ 2023 रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में उत्तरी अमरीका में सबसे ज्यादा धनी लोग रहते हैं। जिनकी संख्या 1,42,990 है। हालांकि ये संख्या 2021 की तुलना में 4 प्रतिशत कम है। सूची में दूसरे नंबर पर एशिया है, जहां 10,8,370 अमीर रहते हैं। दूसरे नंबर पर टिके एशियाई देशों में भी पिछले पिछले साल धनी व्यक्तियों में 10.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। क्षेत्रवार देखें तो ये गिरावट सबसे अधिक है।
तीसरे नंबर पर यूरोप है। यूरोप के देशों में 100, 850 अमीर लोग रहते हैं। यूरोप में भी पिछले साल की तुलना में 7.1 प्रतिशत अमीर घटे हैं।

पश्चिमी एशिया में बढ़े अमीर
तेल समृद्ध पश्चिमी एशिया में रहने वाले अमीरों की संख्या पिछले वर्षों में 15.7 प्रतिशत बढ़ी है, जिसके बाद अब मिडिल ईस्ट के देशों में 21,640 अति धनी लोग रहते हैं। लैटिन अमरीका और द कैरेबियन भी अब अमीरों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। यहां के देशों में 2021 की तुलना में अति धनी लोगों की आबादी भी 17.5 प्रतिशत बढ़ी है। अब इन देशों में 11,560 अमीर रहते हैं। पेसिफिक क्षेत्रों में 6,640 अमीर रहते हैं। जो पिछले कुछ वर्षों की तुलना में 4.6 प्रतिशत कम हुए हैं।
वहीं सबसे आखिर में इस लिस्ट में अफ्रीका का नाम आता है। अफ्रीका में अमीरों की आबादी में 4.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद अब यहां 3,020 अमीर रहते हैं।

मंदी के बावजूद बढ़ेगी अमीरों की संपत्ति
रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन युद्ध के चलते मंदी और निरंतर अनिश्चितता के बावजूद अत्यधिक अमीरों की वैश्विक निजी संपत्ति की हिस्सेदारी में लगातार बढ़ती रहेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि, अगले 5 वर्षों में दुनिया में अल्ट्रारिच लोगों की संख्या 395,070 से बढ़कर 528,100 तक हो सकती है। इसमें भी एशियाई देशों की वैश्विक संपत्ति में हिस्सेदारी लगातार बढ़ेगी। एशिया के अमीरों की वैश्विक संपत्ति में हिस्सेदारी 2019 में यूरोप से अधिक हो गई थी।


बढ़ेगी एशिया की वैश्विक संपत्ति में हिस्सेदारी
वर्ष एशियाई अमीरों की वैश्विक हिस्सेदारी
2004 15
2022 27
2028 29


भारत के किन शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति
भारत में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे अमीरों को मिलाकर भारत में सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई में रहते हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में 72 अरबपतियों का ठिकाना है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 51 अरबपतियों के घर हैं। जबकि 28 अरबपतियों के घर के साथ बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है।