4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिपब्लिक डे पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का भारत को तोहफा, 30,000 भारतीय छात्र कर सकेंगे फ्रांस में पढ़ाई

Republic Day: मैक्रों ने ट्वीट कर 2030 तक फ्रांस के विश्वविद्यालयों में 30,000 भारतीय छात्रों को पढ़ाई करने की सुविधा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी लक्ष्य है, लेकिन मैं इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

2 min read
Google source verification
पीएम मोदी के साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (फाइल फोटो)

पीएम मोदी के साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (फाइल फोटो)

आज 26 जनवरी 2024 को भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बड़ी घोषणा की है। मैक्रों ने ट्वीट कर 2030 तक फ्रांस के विश्वविद्यालयों में 30,000 भारतीय छात्रों को पढ़ाई करने की सुविधा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी लक्ष्य है, लेकिन मैं इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भारत के गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर मुख्य अतिथि हैं।

'फ्रेंच फॉर अल, फ्रेंच फॉर ए बेटर फ्यूचर' की शुरूआत

मैक्रों ने एक्स (पू्र्व में ट्वीटर) पर कहा कि पब्लिक स्कूलों में फ्रेंच सीखे के लिए हम नया रास्ता खोल रहे हैं। फ्रेंच सीखाने के लिए नए केंद्र खोले जाएंगे। इस अभियान को 'फ्रेंच फॉर अल, फ्रेंच फॉर ए बेटर फ्यूचर' का नाम दिया है। जो छात्र हमारे विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहते हैं उनके लिए हम अंतरराष्ट्रीय कक्षाएं बना रहे हैं। इसमें छात्रों को फ्रेंच सिखाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम उन भारतीय छात्रों को सुविधाजनक वीजा प्रक्रिया मुहैया कराएंगे, जिन्होंने फ्रांस से पढ़ाई की है।

हमारे विश्वविद्यालय शीर्ष स्थानों पर- मैक्रों

इमैनुएल मैक्रों ने अपनी पोस्ट में कहा कि फ्रांस आने का मतलब बेहतर करियर बनाना है। आज हमारे पास QS रैंकिंग में 35 विश्वविद्यालय हैं। साथ ही टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में 15 विश्वविद्यालय हैं। भारत और फ्रांस को भविष्य में मिलकर काफी कुछ करना है। यह हम युवाओं के साथ, सहयोग और विश्वास से इसे हासिल करेंगे। इससे पहले फ्रांस का पहले 2025 तक 20,000 भारतीय छात्रों को बुलाने का लक्ष्य था।

‘कैंपस फ्रांस’ लॉन्च कर चुकी है फ्रांस सरकार

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में पढ़ाई को आसान बनाने के लिए फ्रांसीसी सरकार पहले भी कई कदम उठा चुकी है। बता दें कि 2018 में फ्रांसीसी सरकार ने "कैंपस फ्रांस" नामक एक कार्यक्रम की शुरूआत की थी। इसके अंतर्गत फ्रांस में अध्ययन करने के इच्छुक भारतीय छात्रों को जानकारी और सहायता प्रदान की जाती थी। इसके लॉन्च होने के बाद से फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के नंबर में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दोनों देशों के बीच की दोस्ती काफी पुरानी है
बीते कई दशक से भारत और फ्रांस के संबंध मजबूत हैं। 1947 में आजादी के तुरंत बाद भारत के साथ सबसे पहले राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले देशों में से फ्रांस एक था। भारत से सबसे पहले परमाणु समझौता करने वालों में से एक फ्रांस था। बीते 10 वर्षों मे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं। 25 साल पहले 1998 में दोनों देशों ने एक रणनीतिक साझेदारी स्थापित की थी।

Story Loader