2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदियाला जेल में इमरान खान की मौत ? पुरानी फोटो पोस्ट कर उड़ाई मरने की अफवाह

Imran Khan Death Hoax: पाकिस्तान की अदियाला जेल ने साफ कहा है कि इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं। सन 2022 की पुरानी फोटो से उनकी मौत की अफवाह फैलाई गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Nov 27, 2025

Imran Khan Death Hoax

इमरान खान की यह पुरानी तस्वीर वायरल कर उनकी मौत की अफवाह फैलाई गई। ( फोटो: X Handle /@Roopgrewal2303 )

Imran Khan Death Hoax: पाकिस्तान में इमरान खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर बवाल मच गया है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जुड़े कई सोशल हैंडल्स ने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री की रावलपिंडी की अदियाला जेल में हत्या (Imran Khan Death Hoax) कर दी गई है। पड़ताल में पता चला है कि यह तस्वीर 2022 की है, जब इमरान जेल से बाहर ( 2022 Old Photo FakeImran Khan Alive 2025) थे। लेकिन जेल प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ये सारी बातें बिल्कुल झूठी हैं। महज एक फेक फोटो ने सारा खेल रच दिया। इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं और जेल में ही हैं।

तब भी इमरान खान ठीक थे (Adiala Jail Rumors)

अदियाला जेल के अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा कि इमरान को बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मिल रही हैं। उनका कोई ट्रांसफर या बाहर निकालना नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बातें एकदम बेबुनियाद हैं। मई 2025 में भी ऐसी ही मौत की फर्जी खबरें वायरल हुई थीं, लेकिन तब भी इमरान खान बिल्कुल ठीक थे। जेल ने जोर देकर कहा कि इमरान खान की पूरी तरह स्वास्थ्य जांच की जा रही है और इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने उन पर बेरहमी से लाठीचार्ज कर दिया

यह हंगामा तब भड़का जब इमरान खान की तीनों बहनें – नूरीन नियाज़ी, अलीमा खान और डॉ. उज़्मा खान – जेल के बाहर शांतिपूर्ण धरना दे रही थीं। परिवार को एक महीने से इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा था। अचानक इलाके की लाइटें बंद कर दी गईं और पंजाब पुलिस ने उन पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया। नूरीन नियाज़ी ने बताया कि 71 साल की उम्र में उन्हें बाल खींचकर सड़क पर घसीटा गया। बाकी महिलाओं को थप्पड़ मारे गए। पीटीआई कार्यकर्ताओं ने इसे सरकारी दमन बताया। हजारों समर्थक जमा हो गए और जेल के बाहर टूट पड़े। विरोध के बाद जेल ने आश्वासन दिया कि जल्द मुलाकात होगी, तब जा कर धरना खत्म हुआ।

सोशल मीडिया पर अफवाहें आग की तरह फैलीं

इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें आग की तरह फैलीं। अफगानिस्तान टाइम्स जैसे हैंडल ने "विश्वसनीय सूत्रों" का हवाला देकर हत्या का दावा किया। इससे हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए। विशेषज्ञ कहते हैं कि ये फर्जी खबरें राजनीतिक अस्थिरता बढ़ाने की साजिश हैं। पीटीआई ने समर्थकों से शांति बनाए रखने के लिए कहा। अफवाहों का खंडन होने के बाद जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

मौत की अफवाहों पर जांच शुरू हो सकती है

पीटीआई सुप्रीम कोर्ट में मुलाकात की याचिका दायर करेगी। जेल ने वादा किया – जल्द बैठक होगी। मौत की अफवाहों पर जांच शुरू हो सकती है। इमरान खान की वीडियो सेहत दिखाने की मांग तेज हो गई है। उल्लेखनीय है कि इमरान खान अगस्त 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं। वे भ्रष्टाचार और अन्य मामलों में सजा काट रहे हैं। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि इमरान खान को पांच सितारा सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन पीटीआई इसे झूठ मानती है।

Story Loader