भारत में आईफोन के प्रोडक्शन को बढ़ाने से पहले ऐप्पल यह काम चीन में करता था। हालांकि अब कंपनी ने अपना फोकस चीन से हटाकर भारत पर शिफ्ट कर लिया है, जिसका नुकसान चीन को उठाना पड़ा है। इसी वजह से चीन ने भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए भारत में आईफोन असेंबलिंग फैक्ट्रीज़ में काम करने वाले अपने वर्कर्स को बुलाने का फैसला लिया है।