4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत को मिलेगा अमेरिका का ‘समुद्री शिकारी’, थर-थर कांप उठेंगे चीन पाकिस्तान जैसे दुश्मन 

USA India Defence Deal: जो बाइडेन अपने राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म होने से पहले भारत और अमेरिका के बीच ये तगड़ी डील करा गए हैं जो करीब 1.17 बिलियन डॉलर का है।

less than 1 minute read
Google source verification
India USA defense equipment deal of USD 117 billion

India USA defense equipment deal of USD 117 billion

USA India Defence Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपना कार्यकाल खत्म होने के दो महीने पहले सोमवार को भारत को अमेरिकी कंपनियों से रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के 1.17 बिलियन डॉलर सौदे को मंजूरी दे दी। इस रक्षा सौदे को मंजूरी से भारत को अमेरिकी कंपनियों से MH-60R मल्टी मिशन हेलीकॉप्टर के अहम उपकरण मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बाइडेन (Joe Biden) प्रशासन ने इस मंजूरी की सूचना अमेरिकी कांग्रेस को दी है।

भारत को अब अमेरिका से क्या मिलेगा?

भारत और अमेरिका के इस सौदे के तहत भारत को 30 मल्टीफंक्शन इंफोर्मेशन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम जॉइंट टैक्टिकल रेडियो सिस्टम भी मिलेंगे। इसमें उन्नत डेटा ट्रांसफर सिस्टम,बाहरी इंधन टैंक, फॉरवर्ड लुकिंग इंफ्रारेड सिस्टम, ऑपरेटर मशीन इंटरफेस, अतिरिक्त कंटेनर आदि मिलेंगे। साथ ही डिजाइन, निर्माण और परीक्षण में भी अमेरिका मदद करेगा।

इस सौदे से मिलने वाले उपकरणों से भारत का ‘समुद्री शिकारी’ माने जाने वाले सीहॉक ताकतवर होंगे और पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताएं मजबूत होंगी। इस सौदे के तहत अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन और मिशन सिस्टम उपकरणों की आपूर्ति करेगी। तकनीकी सहायता के लिए अमरीकी सरकार के 20 और कंपनियों के 25 प्रतिनिधि भारत आएंगे।

बेजोड़ है ये सीहॉक हेलीकॉप्टर

लॉकहीड मार्टिन के बनाए MH-60R हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना समेत कई देशों की नेवी करती हैं। ये हेलीकॉप्टर 95 फीसदी उड़ान तत्परता और उपलब्धता को सक्षम बनाता है, जो किसी दूसरे सीहॉक में नहीं है। यह सीहॉक नौसेना को पनडुब्बी रोधी युद्ध और सतह रोधी युद्ध में अपूर्व मजबूती देता है। इसमें एडवांस्ड डिजिटल सेंसर लगे हैं।

ये भी पढ़ें- दुनिया के नक्शे से गायब हो रहा सबसे पुराना मुस्लिम शहर! देश पर भी मंडराया खतरा
ये भी पढ़ें- दक्षिण कोरिया में श्रीलंका-बांग्लादेश जैसे हालात, लागू करने के चंद घंटों बाद हटाया गया मार्शल लॉ, जानें पूरा मामला